विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पजामा पहन बॉयफ्रेंड संग डेट पर जाना चाहती हैं आलिया भट्ट

By Test1 Test1Edited By:
Published: Fri, 18 Sep 2015 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 05:26 PM (IST)

इन दिनों आलिया भट्ट और शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। प्रमोशन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों आलिया भट्ट और शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान ही आलिया भट्ट से मीठीबाई कॉलेज के स्टेडेंट्स ने सवाल पूछा कि आपकी ड्रीम डेट कैसी होगी?

इस सवाल के जवाब में आलिया ने बताया, 'में सज-संवरकर कैंडललाहट डिनर पर जाने के बदले घर पर ही पजामा पहनकर डेट करना पसंद करूंगी। साथ ही अपना फेवरेट टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'फ्रेन्ड्स' देखूंगी।'

...तो इसलिए पामेला एंडरसन नीलाम कर रही हैं सगाई की अंगूठी

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'क्योंकि मैं शाकाहारी हूं, इसलिए डेट पर अपने पार्टनर के साथ घर पर ही आराम से अपने फेवरेट फूड जैसे पिज्जा, समोसे और चाट को खाना पसंद करूंगी। यह मेरी शानदार डेट होगी।'

वहीं आलिया के इस जवाब पर शाहिद ने कहा, 'यानि कि तुम दोनों एक-दूसरे पर चाट और पिज्जा फेंकते रहोगे।'

आमिर साबित हो रहे इमरान-कंगना की 'कट्टी बट्टी' के विलेन!

तो वहीं स्टूडेंट्स ने आलिया भट्ट से पूछा कि शाहिद को छोड़कर वह बॉलीवुड में किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी? इस सवाल को सुनते ही शाहिद ने तुरंत कहा, 'तुमने मुझे क्यों बाहर कर दिया?' जिसपर स्टूडेंट ने कहा 'आपको याद हो तो, आप शादीशुदा है और आप कमेटेड हो।' फिर शाहिद ने कहा, 'हर कोई किसी न किसी और कभी न कभी तो कमेटेड होता ही है। कम से कम मुझे सपनों भरी दुनिया में तो जीने दो। आलिया जब डेट को लेकर इतनी उत्साहित है और मेरे नाम को छोड़कर इतने सारे नामों का सुझाव दिया जा रहा है। मुझे इन सबसे बुरा लगा, आखिर मैं भी आप सभी में से एक हूं और आप लोगों ने मेरा नाम भी नहीं लिया।'

करीना के जन्मदिन के लिए सज रहा पटौदी पैलेस

खैर, माहौल को देखते हुए आलिया ने कह ही दिया 'मैं शाहिद और मीठीबाई कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स के साथ शानदार डेट पर जाना पसंद करूंगी।'

आपको बता दें, फिल्म 'शानदार' के निर्देशक विकास बहल हैं। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इसमें लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक क़ॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शक सिनेमाघरों में 22 अक्टूबर को देख सकेंगे।

सनी लियोन पड़ रही हैं आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर पर भारी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।