विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए हनीमून पर नहीं जाएंगे सोहा और कुणाल

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sat, 24 Jan 2015 10:41 AM (IST)

दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे सोहा अली खान और कुणाल खेमू कल परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। लेकिन दोनों फिलहाल हनीमून पर नहीं जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे सोहा अली खान और कुणाल खेमू कल परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। लेकिन दोनों फिलहाल हनीमून पर नहीं जाएंगे।

पढ़ें: इस मशहूर डायरेक्टर ने शादी से कर ली तौबा

सोहा ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया, 'मुझे फरवरी में घायल 2 की शूटिंग करनी है। इसलिए अभी हनीमून का कोई प्लान नहीं है। यूरोप में मौसम अच्छा होने के बाद हम हनीमून पर जाएंगे। संभवत: गर्मियों में।'

पढ़ें: बेटी के कहने पर टॉपलेस हुईं पूजा बेदी

सोहा और कुणाल की शादी बिल्कुल सादगी से होगी। सोहा की शादी को लेकर उनकी भाभी करीना कपूर बहुत उत्साहित हैं और शादी से जुड़ी सभी गतिविधियों में शरीक हो रही हैं। कल सोहा की मेहंदी की रस्म भी हो गई, जिसमें परिजनों के अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता, कोंकणा सेन शर्मा और नेहा धूपिया भी शामिल हुईं।

क्लिक करके जानिए, करीना कपूर ने क्यों किया गंदा इशारा

आपको बता दें कि सोहा और कुणाल की पहली मुलाकात 2009 में हुई थी, जब उन्होंने 99 फिल्म में एक साथ काम किया था।