विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली की रिलीज़ में अब नहीं होगी रूकावट, कर्नाटक में विरोध ख़त्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 05:43 PM (IST)

वटल नागराज - सत्यराज को भविष्य में बयान देते वक्त अपनी बातों पर काबू रखने की आदत डाल लेनी चाहिए।

बाहुबली की रिलीज़ में अब नहीं होगी रूकावट, कर्नाटक में विरोध ख़त्म
बाहुबली की रिलीज़ में अब नहीं होगी रूकावट, कर्नाटक में विरोध ख़त्म

मुंबई। फिल्म बाहुबली के सबसे चर्चित किरदार कटप्पा को जीवंत करने वाले अभिनेता सत्यराज के कावेरी विवाद को लेकर नौ साल पहले दिए गए अपने बयान पर माफ़ी मांग लेने के बाद कर्नाटक में बाहुबली की सुचारु रिलीज़ का रास्ता साफ़ हो गया है।

कर्नाटक के पूर्व विधायक वटल नागराज , जिन्होंने बाहुबली 2 को 28 अप्रैल से राज्य में रिलीज़ नहीं होने देने की धमकी दी थी अब उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि हमने सत्यराज की माफ़ी मान ली है। अब कर्नाटक में बाहुबली - द कन्क्लूजन की रिलीज़ में किसी तरह की रूकावट नहीं डाली जायेगी लेकिन सत्यराज को भविष्य में बयान देते वक्त अपनी बातों पर काबू रखने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आप कर्नाटक की फिल्मों को तमिलनाडु में रोक सकते हो तो हम भी उसका जवाब दे सकते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें बाहुबली से नहीं सत्यराज के बयान से आपत्ति है। सत्यराज की माफ़ी के बाद अब 28 अप्रैल को कर्नाटक बंद नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सत्यराज ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वो कर्नाटक के ख़िलाफ़ नहीं है और नौ साल पहले दिए गए अपने बयान के लिए माफ़ी मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल का शो खिसका और नीचे, अब सुनील के शो आने की आहट तेज़ 

सत्यराज ने 2008 में कावेरी विवाद को लेकर तमिल किसानों के समर्थन में भाषण दिया था। बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजमौली ने कर्नाटक विरोध को देखते हुए लोगों से बाहुबली का विरोध ना करने की अपील की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।