विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के हनी सिंह को थप्‍पड़ मारने की खबर पर पत्‍नी ने किया खुलासा

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 11 Nov 2014 11:42 AM (IST)

खबर आई थी कि स्लैम टूर के दौरान शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को थप्पड़ मारा था, लेकिन हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने इन खबरों को गलत बताया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खबर आई थी कि स्लैम टूर के दौरान शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को थप्पड़ मारा था, लेकिन हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने इन खबरों को गलत बताया है।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शालिनी ने कहा, 'शाहरुख हनी को थप्पड़ क्यों मारेंगे? ये सब काल्पनिक स्टोरीज हैं। ये सबको पता है कि हनी शाहरुख भाई की बहुत इज्जत करते हैं और भाई भी हनी सिंह को छोटे भाई की तरह मानते हैं। सच्चाई यह है कि शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद की है और सपोर्ट किया है। डॉक्टरों ने हनी को स्लैम टूर के लिए विदेश जाने से मना किया था, लेकिन हनी शाहरुख को जुबान दे चुके थे इसलिए वे स्लैम टूर पर गए। शाहरुख भाई ने हनी की हालत देखकर उन्हें कहा था कि अगर वो परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो परफॉर्मेंस ना दें।'

शालिनी के मुताबिक हनी सिंह ने ब्लैड प्रेशर की हैवी दवाइयां ली थीं और इसी वजह से रिहर्सल के दौरान वो गिर पड़े और उन्हें चोट लग गई। इसी चोट के चलते वो टूर के बीच में से देश वापस आ गए। इसलिए शाहरुख खान की उन्हें थप्पड़ मारने की बात गलत है।

शालिनी ने इस बात से भी इंकार किया है कि हनी सिंह को इंसोमनिया नाम की बीमारी है। शालिनी का कहना है कि ज्यादा काम की वजह से हनी सिंह का ब्लैड प्रेशर बार-बार कम ज्यादा हो रहा था और इसी समस्या के चलते फिलहाल वो आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनी जल्द ही ठीक हो जाएंगे और फिर से वापसी करेंगे।

पढ़ें: हनी सिंह की मौत की खबर से मचा हड़कंप

देखें: पहली बार सबके सामने हनी सिंह की पत्नी