विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की सजा पर बोलने से बचे रणबीर, पर कहा ...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 10 May 2015 10:38 AM (IST)

रणबीर कपूर भी सलमान खान के बड़े फैन हैं, मगर हाल ही में जब उनसे हिट एंड रन केस में सलमान खान को मिली सजा के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया, मगर उनकी जमकर तारीफ करने से नहीं चूके। रणबीर ने कहा

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर भी सलमान खान के बड़े फैन हैं, मगर हाल ही में जब उनसे हिट एंड रन केस में सलमान खान को मिली सजा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया, मगर उनकी जमकर तारीफ करने से नहीं चूके। रणबीर ने कहा कि सलमान जितना बड़ा दिल किसी के पास नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि सभी अभिनेताओं को उनकी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' की विरासत को आगे ले जाना चाहिए।

रणबीर कपूर बोले, अगले साल कर लूंगा कट्रीना कैफ से शादी

फिल्म 'बाम्बे वेलवेट' के गेम लांच के मौके पर रणबीर से सलमान के हिट एंड रन केस के बारे में पूछा गया। रणबीर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस मामले में क्या होने वाला है, लेकिन हम सब लोग सलमान को जानते हैं. व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो मैं सालों से उन्हें जानता हूं और आपसे यह कह सकता हूं कि मुझे नहीं लगता यहां सलमान जितना बड़ा दिल किसी के पास है।'

'गब्बर इज बैक' ने 8 दिनों में कमाए 63 करोड़

रणबीर ने आगे कहा, 'सलमान अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से भी समाज की और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। मुझे लगता है कि हमें सलमान से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके काम को उनकी विरासत को आगे ले जाना चाहिए, लेकिन जहां तक इस कानूनी मसले का सवाल है, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।'

शाहिद के बॉलीवुड में 12 साल पूरे, फैंस को कहा 'थैंक्स'

गौरतलब है कि सेशंन कोर्ट ने हिट एंड रन केस में सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है, मगर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी सजा पर रोक लगा दी है। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के साथ लगभग पूरा बॉलीवुड खड़ा नजर आया। रणबीर के पिता ऋषि ने भी ट्वीट कर उनका सपोर्ट किया था।