विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरी कॉम' के बाद अब 'मेहरुन्निसा' बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Edited By:
Updated: Thu, 26 Dec 2013 11:26 AM (IST)

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा 'मेहरुन्निसा ट्रायॉलोजी' पर आधारित किताब 'द हंट फॉर कोहिनूर' की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के मूड में हैं। इस साहित्यिक कृति की जासूस प्रियंका चोपड़ा बनेंगी। जी हां चर्चा है कि पीसी इस रोल को बखूबी निभा पाएंगी, इसलिए उन्हें इसका ऑफर दिया गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा 'मेहरुन्निसा ट्रायॉलोजी' पर आधारित किताब 'द हंट फॉर कोहिनूर' की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के मूड में हैं। इस साहित्यिक कृति की जासूस प्रियंका चोपड़ा बनेंगी। जी हां चर्चा है कि पीसी इस रोल को बखूबी निभा पाएंगी, इसलिए उन्हें इसका ऑफर दिया गया है।

निर्माता अनुभव सिन्हा बताते हैं कि वे इसकी कहानी पर फिल्म बनना चाहते हैं। इस फिल्म की मुख्य किरदार प्रियंका होंगी। उन्होंने बताया कि शानदार फेमिनाइन प्रेजेंस के चलते प्रियंका चोपड़ा इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। अपने सशक्त व्यक्तित्व के चलते वे मेहरुन्निसा को पर्दे पर उतारने में सक्षम होंगी।

पढ़ें: छह करोड़ में सात मिनट नाचेंगी प्रियंका

गौरतलब है कि लेखक मनरीत सोधी सोमेश्वर की 'मेहरुन्निसा ट्रायोलॉजी' पर आधारित दूसरी किताब प्रकाशित हो गई है। इस किताब ने पाठकों का दिल जित लिया है। अनुभव ने बताया कि इस किताब में मेहरुन्निसा की 96 घंटे की यात्रा है,इन्हें इंडियन फीमेल शरलॉक होम्स कहा जाता है। यह बेहद कीमती हीरे कोहिनूर को प्राप्त करने की एक खतरनाक यात्रा है। अनुभव सिन्हा फिलहाल फिल्म गुलाब गैंग के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर