विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका से मिलने दुबई पहुंचे रणवीर सिंह

By Edited By:
Updated: Tue, 17 Sep 2013 10:24 AM (IST)

रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण की दूरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रही। जी हां इन दिनों उनका प्यार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जहां भी जा रहीं हैं वहीं रणवीर सिंह भी पहुंच जाते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण की दूरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रही। जी हां इन दिनों उनका प्यार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जहां भी जा रहीं हैं वहीं रणवीर सिंह भी पहुंच जाते हैं।

पढ़ें : दीपिका के घर के चक्कर लगा रहे हैं रणवीर

आजकल दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के लिए दुबई में हैं। इत्तफाकन रणवीर सिंह भी किसी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वहां पहुंच गए हैं। हालांकि दोनों की अब तक मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि रणवीर वहां दीपिका से मिलने गए हैं।

इससे पहले भी जब दीपिका पादुकोण महाबलेश्वर में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग करने गईं हुईं थीं, तब वहां भी रणवीर किसी न किसी बहाने से पहुंच गए थे। माना जाता है कि रणवीर अपने प्यार से दूर नहीं रह सकते हैं और ऐसे में वे उसके करीब जाने के कोई न कोई बहाने ढूंढते रहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर