विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ख़ूबसूरत एक्ट्रेस की ये बेटी भी अब आएगी बॉलीवुड में, दर्शील सफारी होंगे हीरो

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 01:46 PM (GMT+05:30)

ख़बर है कि बाल कलाकार दर्शील अब बड़े परदे पर लीडिंग मैन बनने जा रहे हैं। हीरो के तौर पर ...और पढ़ें

ख़ूबसूरत एक्ट्रेस की ये बेटी भी अब आएगी बॉलीवुड में, दर्शील सफारी होंगे हीरो
ख़ूबसूरत एक्ट्रेस की ये बेटी भी अब आएगी बॉलीवुड में, दर्शील सफारी होंगे हीरो

मुंबई। छोटे परदे पर अपने खूबसूरत अंदाज़ से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक की भी अब बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। वो वन फिल्म वंडर किड दर्शील सफारी की हिरोइन होंगी।

ख़बर है कि बाल कलाकार दर्शील अब बड़े परदे पर लीडिंग मैन बनने जा रहे हैं। हीरो के तौर पर उनको पहली बार साइन किया गया है। फिल्म का नाम Quickie होगा . दर्शील सफारी ने 2007 में आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर में जो रोल किया था उसे आज भी किया था। उसके बाद ज़ोकोमोन सहित कुछ फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। दर्शील अब 21 साल के हो गए हैं और क्विकी में हीरो बन कर आएंगे। ख़बर है कि इसी फिल्म में पलक तिवारी के रूप में एक नया चेहरा होगा। वो श्वेता तिवारी की बेटी हैं।

एक यंग कपल की कहानी पर बनने वाली इस फिल्म के लिए पलक का नाम तय हो गया है , हालांकि अभी तक इसका कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। पलक , श्वेता और उनके पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता और राजा के बीच के झगडे किसी समय काफी सुर्ख़ियों में रहे हैं और दोनों का 2007 में तलाक हो गया था जिसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की , जिससे उनका एक बेटा है।

यह भी पढ़ें:राजकुमार राव ने लिया फिर ऐसा लुक की आप पहचान ही नहीं पाएंगे, तस्वीर देखिये 

 

अभी हाल ही में सोशल मीडिया में एक दिन अचानक ये ख़बर वाइरल हो गई कि श्वेता तिवारी का निधन हो गया। किसी ने साक्षी तंवर का फेक एकाउंट बना कर ये ख़बर पोस्ट की थी। बाद में श्वेता के पति अभिनव ने उनसे फोन पर बात कर इस ख़बर को झूठा होने की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।