विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रंगून' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन से लेकर हॉट दृश्यों की भरमार...आप भी देखिये!

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 11:15 PM (IST)

सैफ अली ख़ान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर स्टारर ये फ़िल्म दूसरे विश्व युद्ध के बैकड्रॉप पर है जिसमें वार भी है और प्यार भी।

News Article Hero Image

मुंबई। विशाल भारद्वाज की पीरियड रोमांटिक ड्रामा 'रंगून' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। शाहिद कपूर और सैफ़ अली ख़ान को परदे पर देखने को लेकर सबकी उत्सुकता बढ़ गई है। गुरुवार को फ़िल्म का पोस्टर ज़ारी हुआ और उसके बाद देर रात फ़िल्म का ट्रेलर भी आ गया है।

फ़िल्म की कहानी 1940 के दशक (दूसरे विश्व युद्ध) के वक्त में बुनी गई है। फिल्ममेकर्स ने फ़िल्म की मिस्ट्री बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। वैसे तो रंगून शब्द का ज़िक्र आते ही फिल्मी दिवानों को ' मेरे पिया गए रंगून ' गाने की याद आती होगी लेकिन विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड रंगून भारतीय सिनेमा की बेहद अलग फ़िल्म बताई जा रही है। देखें ट्रेलर-

इसे भी पढ़ें: देखिए रंगून : साल 2017 का सबसे बड़ा धमाका !

सैफ अली खान , कंगना रनौत और शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के बैकड्रॉप पर है जिसमें वार भी है और प्यार भी। शाहिद एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। कंगना फ़िल्म में एक्शन दीवा मिस जूलिया का किरदार निभा रही हैं, मिस जूलिया 40 के दशक की स्टंटवुमेन हैं।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग लीक, टॉप कंटेस्टेंट का नाम जानकर दंग रह जाएंगे!

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में शूट हुई 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म के रिसर्च के लिए कंगना अमरीका और मैक्सिको भी गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।