विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम के साथ इंटिमेट सीन के चलते फवाद ने छोड़ी फिल्‍म?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 25 Jun 2015 07:13 PM (IST)

जो लोग सोनम कपूर और फवाद खान की 'खूबसूरत' जोड़ी को एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर देखने को लेकर आस लगाए बैठे हैं, उनको इस खबर से निराशा हो सकती है। अब तक खबर थी कि दोनों एक बार फिर अनुजा चौहान की किताब 'बैटल ऑफ बिटौरा' पर बन

News Article Hero Image

मुंबई। जो लोग सोनम कपूर और फवाद खान की 'खूबसूरत' जोड़ी को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने को लेकर आस लगाए बैठे हैं, उनको इस खबर से निराशा हो सकती है। अब तक खबर थी कि दोनों एक बार फिर अनुजा चौहान की किताब 'बैटल ऑफ बिटौरा' पर बन रही फिल्म में साथ नजर आएंगे, मगर अब एक बदलाव सामने आया है।

'मिस शेफाली' बनकर रितुपर्णा सामने लाएंगी उनके शोषण-संघर्ष की कहानी

सूत्र के मुताबिक, फवाद खान ने यह फिल्म साइन करते ही निर्माताओं को अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्हें इस फिल्म में कुछ इंटीमेट सीन से परेशानी थी। दोनों पक्ष इस मामले पर लगातार बात कर रहे थे, मगर बात कुछ बन नहीं पा रही है। ऐसे में फवाद खान ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया है।' वहीं, अब निर्माताओं ने लगभग तय कर लिया है कि फिल्म में सोनम कपूर के साथ फरहान अख्तर की जोड़ी जमाई जाएगी।

प्रियंका, परिणीति की बहन होने का मन्नारा को मिला ये फायदा

उनका मानना है कि 'भाग मिल्खा भाग' में दोनों साथ अच्छे लगे थे, इसलिए इस रोल में फरहान अख्तर फिट हैं। सूत्र ने बताया, 'भाग मिल्खा भाग' लोगों ने सोनम कपूर और फरहान अख्तर की जोड़ी को बेहद पसंद किया था। निर्माताओं ने तय कर लिया है कि इस रोल में फरहान अख्तर को लिया जाए। निर्माता रिया कपूर भी इस फैसले के पक्ष में हैं। बात पक्की होते ही, आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।