विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के सेट पर हादसा, करंट लगने से एक की मौत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 30 Aug 2017 09:11 PM (IST)

परी, अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म है। इससे पहले उन्होंने एन एच 10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में बनाई हैं।

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के सेट पर हादसा, करंट लगने से एक की मौत
अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के सेट पर हादसा, करंट लगने से एक की मौत

 मुंबई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रही अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म परी की शूटिंग के दौरान करंट लगने से वहां काम कर रहे एक लाइटमैन की मौत हो गई है।

एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोलबेरिया इलाके में चल रही आउटडोर शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक शूटिंग ख़त्म होने के बाद बॉस से लाइट उतारते वक्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले शाहबे आलम नाम के कर्मचारी के हाथ बिजली की नंगी तार से छू गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये बड़ी दुःखद घटना है जिसमें हमने अपने लाइट डिपार्टमेंट के एक मेंबर को खो दिया। हमने शाहबे आलम को बचाने की पूरी कोशिश की।

यह भी पढ़ें:Good News: फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

परी, अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म है। इससे पहले उन्होंने एन एच 10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में बनाई हैं।