विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आपको पूनम पांडे से करना है प्‍यार तो ये रहा मौका!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 10 Apr 2015 10:47 AM (IST)

टि्वटर का इस्तेमाल कैसे करना है, कोई पूनम पांडे से सीखे। गुरुवार को उन्होंने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया। पूनम इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हेलन' के काम में व्यस्त हैं, मगर अब तक यह तय ही नहीं हो पाया है कि इस फिल्‍म में उनका हीरो कौन होगा। इसलिए

News Article Hero Image

मुंबई। टि्वटर का इस्तेमाल कैसे करना है, कोई पूनम पांडे से सीखे। गुरुवार को उन्होंने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया। पूनम इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हेलन' के काम में व्यस्त हैं, मगर अब तक यह तय ही नहीं हो पाया है कि इस फिल्म में उनका हीरो कौन होगा। इसलिए आपके पास भी पूनम का हीरो बनने का मौका होगा!

चित्रांगदा ने 'कुंडी मत खड़काओ राजा' के लिए सारी हदें की पार!

दरअसल, बात ये है कि पूनम ने आज टि्वटर पर 'पूनम पांडे का हीरो' नाम से एक हंट लॉन्च किया। पूरे दिन टि्वटर पर इसकी चर्चा होती रही। इस कैम्पेन के तहत लोगों को अपने वीडियो अपलोड करने को कहा गया। 'ब्लूगैप डॉट कॉम" पर लॉग इन करके इस हंट में हिस्सा लिया जा सकता है।

शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने ईडन गार्डन में जीता सबका दिल

पूनम सुबह से ही इस हंट को लेकर माहौल बना रही थीं। उन्होंने अलग-अलग ट्वीट के जरिए अपने चाहने वालों से पूछा 'क्या आप मेरे गले लगना चाहते हैं? मुझे प्यार करना चाहते हैं? मेरे साथ नाचना चाहते हैं? मेरे साथ वक्त बिताना चाहते हैं? थोड़ा इंतजार कीजिए आपको मौका मिलने वाला है।'

फिर से दिलों को जोड़ने टीवी पर आ रही हैं सनी लियोन

इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर 'पूनम पांडे का हीरो" हंट की जानकारी दी। टि्वटर पर पूनम के करीब सात लाख फॉलोवर्स हैं, जिनमें इस हंट को लेकर खासा उत्साह नजर आया। 'हेलन' के बारे में पूनम पहले ही कह चुकी हैं यह फिल्म महान बॉलीवुड की 'डांसिंग दीवा' हेलन पर नहीं है।