विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर से दिलों को जोड़ने टीवी पर आ रही हैं सनी लियोन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Apr 2015 03:11 PM (IST)

सनी लियोन को एक चैनल ने दिल जोड़ने का काम दे दिया है। वह फिर से एमटीवी के यूथ रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' के आठवें सीजन को होस्ट करने वाली हैं। इस बारे में सनी ने कहा, 'हां! मैं फिर से अपने काम पर लौट रही हूं। मैं एमटीवी के

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन को एक चैनल ने दिल जोड़ने का काम दे दिया है। वह फिर से एमटीवी के यूथ रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' के आठवें सीजन को होस्ट करने वाली हैं।

चित्रांगदा ने 'कुंडी मत खड़काओ राजा' के लिए सारी हदें की पार!

इस बारे में सनी ने कहा, 'हां! मैं फिर से अपने काम पर लौट रही हूं। मैं एमटीवी के शो को को-होस्ट करूंगी। एमटीवी के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार रहा है और मुझे पिछले साल इस शो को होस्ट करने में काफी मजा आया था। यह जानकर मैं बेहद उत्साहित थी कि पिछले साल यह शो टॉप पर रहा था। इस साल जब एमटीवी ने मुझसे इसके लिए संपर्क किया तो मुझे 'ना' नहीं कहते बना।'

शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने ईडन गार्डन में जीता सबका दिल

सनी ने आगे बताया, 'यह सीजन प्यार, रोमांस से भरपूर होगा। फैन्स भी इस शो को लेकर उतने ही उत्साही होंगे जितनी कि होस्ट करने को लेकर मैं हूं।' बताया जा रहा है कि इस साल शो में काफी टि्वस्ट देखने को मिलेगा। सरप्राइज गेस्ट तो खैर होंगे ही! शॉक देने वाले सरप्राइज भी होंगे।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक धड़का देगा अच्छे-अच्छों का दिल!