विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oye Oye Girl सोनम याद हैं ना, 44 साल की उम्र में किया फिर निकाह, 24 साल का है बेटा

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 04:48 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में सोनम का करियर 1988 की फ़िल्म विजय से शुरू हुआ था, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में सोनम के हीरो ऋषि कपूर थे।

Oye Oye Girl सोनम याद हैं ना, 44 साल की उम्र में किया फिर निकाह, 24 साल का है बेटा
Oye Oye Girl सोनम याद हैं ना, 44 साल की उम्र में किया फिर निकाह, 24 साल का है बेटा

मुंबई। नब्बे के दशक में जवान हो रही पीढ़ी सोनम यानि बख़्तावर ख़ान के चेहरे से अनजान नहीं होगी। जिन्हें याद नहीं, वो त्रिदेव के हिट गाने 'तिरछी टोपी वाले' के ज़रिए सोनम को पहचान सकते हैं। उस दौर में पुलिस विभाग की नज़रों में खटकने वाले इस गाने में नसीरूद्दीन शाह के साथ सोनम ही थिरक रही हैं। उन्हीं 44 साल की सोनम ने कई साल अकेले रहने के बाद निकाह कर लिया है। 

सोनम ने अपने दोस्त डॉ. मुरली पोडुवल के साथ दूसरी शादी की है। ख़ास बात ये है कि पहली शादी से उनका 24 साल का बेटा भी है। ख़बरों के अनुसार, सोनम मुरली से पुडुचेरी में मिली थीं और जल्द ही उन्हें प्यार करने लगीं। दोनों ने शादी का फ़ैसला किया और 14 अप्रैल को ऊटी में निकाह कर लिया। मुरली भी तलाक़शुदा हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। 

ये भी पढ़ें: गार्जियंस ऑफ़ गैलेक्सी से इस तरह जुड़ गया मिथुन का रिश्ता

हिंदी सिनेमा में सोनम का करियर 1988 की फ़िल्म विजय से शुरू हुआ था, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में सोनम के हीरो ऋषि कपूर थे। सोनम ने 1994 तक लगभग 30 फ़िल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने गोविंदा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ़, चंकी पांडे और धर्मेंद्र जैसे सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। सोनम को ज़्यादातर उनके हॉट और ग्लैमरस किरदारों के लिए जाना गया। 

ये भी पढ़ें: धनुष को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 'माता-पिता' का दावा हुआ ख़ारिज

1992 में त्रिदेव और विश्वात्मा बनाने वाले राजीव राय के साथ सोनम ने शादी कर ली और इंडस्ट्री छोड़ दी। 1997 में अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आने की वजह से राजीव देश छोड़कर लॉस एंजेलिस चले गए। कुछ साल स्विटज़रलैंड में भी रहे। कुछ साल पहले राजीव मुंबई लौट आए। सोनम 2001 में ही उनसे अलग हो गईं और 15 साल बाद 2016 में राजीव से तलाक़ ले लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।