विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या ने बताया, 'सरबजीत' देखने के बाद क्‍या बोले ससुर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 24 May 2016 07:24 PM (IST)

अमिताभ बच्‍चन कभी भी अपनी बहू की फिल्‍मों का प्रमोशन करते नजर नहीं आते हैं। मगर 'सरबजीत' देखने के बाद उन्‍होंने जो बोला, उस बारे में ऐश्‍वर्या ने बताया है।

News Article Hero Image

मुंबई। पाक जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की साहसिक बहन दलबीर कौर का किरदार पर्दे पर जीवंत करने वालीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मगर समीक्षकों के मुताबिक, वो इस किरदार के साथ इंसाफ करने में कामयाब नहीं रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद कबूला, इस विदेशी शख्स पर आया उनका दिल

प्रदर्शन पर परिवार की प्रतिक्रिया से हैं बेहद खुश

हालांकि 'पीटीआई' के मुताबिक, ऐश्वर्या के परिवार ने उनके प्रदर्शन पर जिस तरह से प्रतिक्रिया जताई है, उससे वो बहुत खुश हैं। फिल्म 'सरबजीत' में दलबीर कौर बनीं ऐश्वर्या पाक जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए पूरी शिद्दत के साथ लड़ाई लड़ती नजर आती हैं। ऐश्वर्या के अभिनय की तारीफ ससुर अमिताभ बच्चन ने भी की है, जो सार्वजनिक तौर पर उनकी फिल्मों को लेकर चुप ही रहना पसंद करते हैं।

ससुर अमिताभ ने इस अंदाज में की तारीफ

ऐश्वर्या ने ट्विटर पर एक सवाल-जवाब के सेशन में बताया, 'पा (अमिताभ बच्चन) ने अपना हाथ मुझे पर रखा और कहा, 'अच्छा काम किया...बहुत अच्छा काम किया'। वह अनमोल था।' इसके बाद ऐश्वर्या ने कहा कि ये होता है परिवार। वहीं बताया कि 'सरबजीत' देखने के बाद उनके माता-पिता रोने लगे थे। उनके भाई के भी आंखों से आंसू आ रहे थे और उनकी चुप्पी ने बहुत कुछ कह दिया।

पति अभिषेक के सवाल का दिया जवाब

वहीं, पति अभिषेक बच्चन के इस सवाल पर कि आपने इतनी भावुक फिल्म में कैसे इतनी सहजता से काम कर लिया जबकि जब आप घर आती थीं, तब आपके चेहरे पर मुस्कान रहती थी? इसके जवाब में ऐश्वर्या ने इस संतुलन का श्रेय अपने बेटी आराध्या को दिया।

मां की भूमिका ऐश्वर्या की प्राथमिकता

एक प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें एक अभिनेत्री बनना मुश्किल लगता है या मां, इस पर ऐश्वर्या ने कहा, 'दोनोंं भूमिका में जब भी जरूरत होती है, मैं अपना अधिकतम देने का प्रयास करती हूं। मगर एक मां के तौर पर भूमिका मेरी प्राथमिकता होती है।' आपको बता दें कि फिल्म ‘सरबजीत’ का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है और रणदीप हुडा ने सरबजीत का किरदार निभाया है।