विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद कबूला, इस विदेशी शख्‍स पर आया उनका दिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 24 May 2016 05:13 PM (IST)

येे खबर पढ़कर आपको झटका लग सकता है। हाल के समय में किसी के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का अफेयर नहीं चल रहा था। मगर अब उनका दिल आया भी है तो एक विदेशी शख्‍स पर।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। मौजूद समय में बॉलीवुड में ऐसी बहुत ही कम एक्ट्रेस हैं, जिनका किसी से कोई अफेयर नहीं चल रहा है या किसी के साथ उनका नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। इनमें एक प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं, जो इस वक्त अपने करियर के काफी अच्छे दौर से गुजर रही हैं। मगर उनको लेकर अब जो खबर सामने आई है, वो चौंकाने वाली है।

दिल्ली की लड़की और रणबीर कपूर के बीच रिश्ते का सच आया सामने

दरअसल, खबर है कि प्रियंका का दिल किसी विदेशी शख्स पर आ गया है और वो शख्स कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है। उन्होंने यह बात खुद स्वीकार की है। जी हां, और वो महिला हैं जानीमानी हॉलीवुड सिंगर 'मेघन ट्रेनॉर, जिसे प्रियंका ने अपना 'वुमन क्रश' बताया है। प्रियंका ने लॉस वेगास में 22 मई को हुए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मेघन ट्रेनॉर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं यह तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘यह लड़की मेरा वुमेन क्रश है। मेघन आज रात बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में तो आपने मार ही डाला।’

ऐश्वर्या की तरह दिखने वालीं सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड दिखीं डिनर डेट पर

This girl is my woman crush! @meghan_trainor u slayed at the #bbmas tonight. More power to u! With @kelilee7 @anjulaachariabath #troycarter

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

अब प्रियंका का टेस्ट बदल गया है या कुछ और ही बात है, ये तो वहीं जानें। मगर पहले कई एक्टर के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। इनमें शाहिद कपूर भी शामिल हैं। वहीं प्रियंका के एक शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ने की भी खूब चर्चा हो चुकी है। खैर, ये सब बीती बातें हैं। फिलहाल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाईं प्रियका 'बेवॉच' में व्यस्त हैं। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है, जो अगले साल रिलीज होने वाली है।

'तेरे नाम' एक्ट्रेस की हो रही वापसी, योग गुरू से कर ली शादी