विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मर्डर 3' की इस पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस को लगा डर, भारत में बताया जान का खतरा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 10:09 AM (IST)

'मर्डर 3' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वालीं पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सारा लोरेन काफी डर गई हैं और यहां तक उन्‍हें अपनी जान खतरे में लग रही है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। उड़ी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति आक्रोश भड़क गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने या निकाले जाने के लिए तैयार रहने की धमकी दे डाली है। 'मर्डर 3' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा लोरेन काफी डर गई हैं और यहां तक उन्हें अपनी जिंदगी खतरे में लग रही है। उड़ी हमले के वक्त वो अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए मुंबई में ही मौजूद थीं। उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने शादी में पहना था यह जोड़ा, जो फिल्म में भी दिखेगा

सारा ने कहा, ‘कला एक ऐसा क्षेत्र है, जहां राष्ट्रीयता की रेखाएं समाप्त हो जाती हैं। पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फवाद खान के चाहने वाले हैं। पाकिस्तानी नागरिक अपनी घरेलू फिल्मों से अधिक भारतीय फिल्मों को देखते हैं। पाकिस्तान से अधिक भारत में मुस्लमान हैं।’

बॉलीवुड के पहले स्टाइल आइकॉन फिरोज खान की देखें तस्वीरें

वहीं उन्होंने आगे चिंता जताते हुए, ‘मेरा दुबई में घर है, यदि मामला अधिक बिगड़ता है तो मैं दुबई चली जाउंगी और जब मामला सुलझ जाएगा, मैं वापस आउंगी। फिलहाल मेरी जान को खतरा है। हालांकि मुझे पुलिस अधिकारियों पर पूरा विश्वास है। हमको एक दूसरे से लड़ने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई करने में विश्वास करना चाहिए।’

'कभी खुशी कभी गम' की इस बच्ची को अब देख लेंगे तो हो जाएंगे फिदा

सारा के बारे में आपको बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म 'इश्क क्लिक' आई थी, मगर यह फिल्म भी कुछ खास नहीं चली। 'मर्डर 3' से सारा को पहचान जरूर मिली, मगर उनके करियर को सही दिशा नहीं मिल पाई। वैसे सुनने में आया था कि उन्होंने अपने करियर के लिए मुंबई शिफ्ट होने का फैसला किया है। मगर ऐसे हालात में अभी यह मुमकिन होता नजर नहीं आ रहा है।