विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोनी की पत्‍नी साक्षी ने शादी में पहना था यह जोड़ा, जो फिल्‍म में भी दिखेगा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 23 Sep 2016 01:28 PM (IST)

'एम एस धोनी : द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी की शादी भी दिखाई जाएगी और इस सीन के लिए धोनी की पत्‍नी का किरदार निभा रहींं एक्‍ट्रेस ने उनके जैसा ही जोड़ा पहना है। यकीन ना हो तो देख लें तस्‍वीर।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें उनकी शादी का सीक्वेंस भी होगा और इसके लिए उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं कियारा आडवाणी ने लगभग साक्षी जैसा ही शादी का जोड़ा पहना है। अगर यकीन नहीं हो रहा तो आप खुद यह तस्वीर देख लीजिए।

पति से तलाक ले रहीं रश्मि देसाई क्या 'देवर' को रही हैं डेट, ये रहा जवाब!

कट्रीना के बाद रणबीर को मिल गई नई लेडी लव? नाम जान चौंक जाएंगे

धोनी और साक्षी ने 2010 में एक बेहद निजी समारोह में देहरादून में शादी की थी और इस समारोह के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा। फिल्म में शादी के सीन को जीवंत बनाने के लिए साक्षी की तरह कियारा का जोड़ा तैयार कराया गया। यहां तक कि साक्षी खुद उन्हें उस डिजाइनर के पास लेकर गईं, जहां से उन्होंने अपना लहंगा बनवाया था। धोनी की पत्नी यह भी चाहती थीं कि कियारा के मेक-अप और एसेसरीज भी वैसे ही हों, जैसा कि उनका था। तो फिलहाल दोनों की तस्वीर आपके सामने है और दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको यह भी बता दें कि फिल्म में धोनी का मुख्य किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने भी कड़ी मेहनत की है।