विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब नशे में धुत हुईं ये एक्ट्रेस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 22 Feb 2015 09:28 AM (IST)

एक्ट्रेस पल्लवी कुलकर्णी आजकल टीवी शो 'इतना करो न मुझे प्यार' में रागिनी पटेल नाम की गंभीर और सख्त मां का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में पल्लवी ने शो के लिए एक सीन शूट किया जिसमें उन्हें नशे में धुत दिखना था। पल्लवी ने कहा कि इस सीन

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस पल्लवी कुलकर्णी आजकल टीवी शो 'इतना करो न मुझे प्यार' में रागिनी पटेल नाम की गंभीर और सख्त मां का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में पल्लवी ने शो के लिए एक सीन शूट किया जिसमें उन्हें नशे में धुत दिखना था।

फराह के कुकरी शो पर नहीं होगा किसी फिल्म का प्रमोशन

पल्लवी ने कहा कि इस सीन को शूट करते हुए उन्हें काफी मजा आया। सीन में दिखाया जाना था कि रागिनी ठंड से बचने के लिए ब्रांडी की मात्रा जरूरत से ज्यादा ले लेती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पहले बार स्क्रीन पर नशे का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं अक्सर गंभीर रोल निभाती हूं तो ये मेरे लिए वाकई ताजगीभरा बदलाव था।'

इस अभिनेत्री ने सड़क पर की मनचले की धुनाई

तो क्या उन्होंने इस सीन के लिए कोई खास तैयारी की थी? इसपर पल्लवी ने कहा, 'मैंने इस सीन के लिए कोई होमवर्क नहीं किया था लेकिन मैंने अपने कई दोस्तों को नशे में देखा है तो मैं जानती हूं कि वो कैसी हरकतें करते हैं। मैंने देखा है कि कैसे उनके बोलने का अंदाज और चाल बदल जाती है।'

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए ये अभिनेता