विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेत्री ने सड़क पर की मनचले की धुनाई

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 06 Jan 2015 09:02 AM (IST)

टीवी अभिनेत्री आइरिस मैटी ने सड़क पर हंगामा कर रहे एक मनचले को सबक सिखाकर हिम्मत और हौसले की मिसाल पेश की।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी अभिनेत्री आइरिस मैटी ने सड़क पर हंगामा कर रहे एक मनचले को सबक सिखाकर हिम्मत और हौसले की मिसाल पेश की।

पढ़ें: घर में घुसकर अभिनेत्री से रेप की कोशिश

टीवी शो 'सुपरकॉप्स वर्सेस सुपरविलेन्स' में काम कर रहीं आइरिस न्यू ईयर पर अपनी दोस्तों के साथ जहां से जा रही थीं, वहां कुछ मनचले सड़क पर हंगामा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन लड़कों ने बैरिकेड्स को आइरिस की तरफ लात मारकर धकेलने की कोशिश की। जब आइरिस ने उनका विरोध किया तो उनमें से एक लड़के ने अभिनेत्री को गालियां देनी शुरू कर दीं। कुछ समय तो अभिनेत्री शांत रही, लेकिन जब लड़के ने हद पार कर दी तो आइरिस ने उसे तमाचा जड़ दिया।

पढ़ें: गौहर खान थप्पड़ कांड में हैरान कर देने वाला खुलासा

लड़के ने आइरिस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चुस्ती दिखाते हुए लड़के को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना को देखकर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। आइरिस और उसकी दोस्तों ने पुलिस को बुलाकर उस लड़के को गिरफ्तार करा दिया।

पढ़ें: आमिर खान के इस रिकॉर्ड को जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

आइरिस ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया, 'महिलाओं ने बहुत बर्दाश्त कर लिया, अब लडऩे की बारी है। मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स जानती हूं। वो लड़का लकी था कि हमने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई, लेकिन एक रात के लिए उसे सलाखों के पीछे जरूर पहुंचा दिया।'

पढ़ें: अदालत में अपनी और आयशा श्रॉफ की अंतरंग तस्वीरें दिखाना चाहते हैं साहिल