विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 07 Jun 2015 06:14 PM (IST)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्मों में आने के लिए शुरूआत में मुझे भी अपने परिवार का विरोध झेलना पड़ा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी है। आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने में भले ही उनके परिवार का अहम योगदान है, मगर प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिस पर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।

कंगना ने एक बार फिर सलमान को कह डाला ना...!

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जब उन्होंने आज से करीब 10 साल पहले फिल्मों में काम करने का मन बनाया था तो उनका परिवार इस फैसले के सख्त खिलाफ था। इसका कारण ये है कि वो भी एक रूढि़वादी पंजाबी परिवार से आती हैं। कम से कम 10 साल पहले तक तो स्थिति बिलकुल ऐसी ही थी।

करीना पर इतनी फिदा हुईं आलिया कि बोल डाला ये...!

32 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने आइफा अवॉर्ड्स के दौरान अपनी फिल्म 'दिल धडकने दो' की स्क्रीनिंग के बाद बताया कि शुरूआत में उनके परिवार में फिल्मों में काम करने को लेकर अच्छा माहौल नहीं था। उन्होंने बताया, ''मैं एक रूढ़िवादी पंजाबी परिवार से आती हूं। वहां इस बात को लेकर अच्छा खासा विरोध था कि मैं फिल्मों में काम करने की बात कर रही हूं।'

कपिल शर्मा की बीवी अब 'जमाई राजा' पर डालेंगी डोरे!

हालांकि उन्होंने बताया कि बाद में उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया और उन्हें वो सब करने की इजाजत दी जो वो करना चाहती थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों उनकी फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर चर्चा में हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'फिल्म में उनका किरदार आयशा का है, जो कि अधिकांश भारतीय महिलाओं को पेश करती है।'

गोल्ड अवॉर्ड्स में टीवी सितारों ने बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें

उन्होंने बताया, 'किरदार दर्शाता है कि ज्यादातर मामलों में लड़कियां एक बॉक्स में रखी वस्तु जैसी होती हैं। कम मामलों में ही अपनी बात सभी के सामने रख पाती है।' इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, फरहान अख्तर, शेफाली शाह जैसे कलाकार भी हैं।