विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा की बीवी अब 'जमाई राजा' पर डालेंगी डोरे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 07 Jun 2015 06:03 PM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की 'मिसेज शर्मा' को कौन नहीं जानता है। जी हां, वहीं कपिल शर्मा की बीवी, जिनका वो बात-बात पर मजाक उड़ाते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां सुमोना चक्रवर्ती की बात कर रहे हैं, जो अब 'जमाई राजा' को भी रिझाती

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की 'मिसेज शर्मा' को कौन नहीं जानता है। जी हां, वहीं कपिल शर्मा की बीवी, जिनका वो बात-बात पर मजाक उड़ाते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां सुमोना चक्रवर्ती की बात कर रहे हैं, जो अब 'जमाई राजा' को भी रिझाती नजर आएंगी।

विद्या को इसलिए नहीं है 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन की टेंशन

जी हां, उनकी इस सीरियल में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। जमाई राजा यानी सिद्धार्थ की मां और बहन ने रोशनी को उनकी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर करने का सॉलिड प्लान बनाया है और इसके लिए उनके बचपन के दोस्त मिशा को ढूंढ निकाला है। इस मिशा का किरदार सुमोना चक्रवर्ती निभा रही हैं।

देखिए, नकली बालों में कैसे दिखते हैं शाहरुख खान

जी हां, इस सीरियल में उनकी एंट्री पति, पत्नी और वो वाले किरदार में हुई है। यानी सिद्धार्थ और रोशनी की लव स्टोरी में नया ट्वीस्ट आ गया है। एकता कपूर के सीरियल 'बडे अच्छे लगते हैं' में राम कपूर की छोटी बहन नताशा का किरदार करने के बाद सुमोना चक्रवर्ती ने लंबे समय बाद डेली सोप में वापसी की है।

रितिक और दीपिका पहली बार यशराज की फिल्म में करेंगे रोमांस

उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया, मैं 'जमाई राजा' शो को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। अपने पिछले शो के बाद फिक्शन स्पेस में कुछ अलग करना चाह रही थी और जब मुझे जमाई राजा में मिशा का किरदार मिला तो मैंने झट से हां कर दी।' सुमोना चक्रवर्ती, रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' में भी नजर आ चुकी हैं।