विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फिल्‍म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग के दौरान लोग हो रहे बेहोश'

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 02:40 PM (IST)

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' इन दिनों सुर्खियों में है जिसकी काफी शूटिंग भुज में हुई। रितिक रोशन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' इन दिनों सुर्खियों में है जिसकी काफी शूटिंग भुज में हुई। रितिक रोशन इन दिनों 'मोहनजो दारो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे तो इस फिल्म के लिए सभी अपने स्तर पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, लेकिन रितिक ने जो बात बताई उससे तो हर कोई हैरान है।

इसे भी पढ़ें: मीडिया ने ऐसा पूछा सवाल कि भड़क गईं कल्कि

रितिक ने बताया, 'रेतीले तूफान में 'मोहनजो दारो' की शूटिंग करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि बावजूद इसके फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है इस बात की खुशी भी है।'

उन्होंने कहा, 'हम बहुत ही मुश्किलों में काम कर रहे हैं। शूटिंग करना बेहद कठिन है। क्या कहा जाए..लोग सेट पर बेहोश हो कर गिर पड़ते हैं, मगर हम फिर भी काम कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: जानें, हसबेंड के बारे में क्या सोचती हैं सनी लियोन

रितिक ने एक इवेंट के दौरान कहा, 'फिल्म अच्छी बन रही है। शूटिंग शानदार ढंग से आगे बढ़ रही हैं।'

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म एक एपिक लव स्टोरी है जो 'इंडस वैली सिविलाइजेशन' पर आधारित है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग भुज में हुई है।

खबर तो यह भी है रितिक इस फिल्म में एक सीन के लिए न्यूड भी होंगे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं मैं फिल्म में न्यूड नहीं हुआ हूं...कहीं ऐसा दिख सकता है बस।'

इसे भी पढ़ें: इस हीरो ने फिल्म का प्रमोशन करने से किया इन्कार!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।