विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी प्रेग्‍नेंट होने का रिस्‍क नहीं उठा सकतीं सनी लियोन!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2015 12:42 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Apr 2015 04:54 PM (GMT+05:30)

सनी लियोन अभी प्रेग्‍नेंट नहीं होना चाहती हैं। इस बात को खुद सनी ने स्‍वीकार किया हैं। हालांकि ऐसा नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन अभी प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती हैं। इस बात को खुद सनी ने स्वीकार किया हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सनी मां नहीं बनना चाहतीं। लेकिन सनी अभी ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि प्रेग्नेंट होने का रिस्क उठा सकें।

ये क्या...! शाहरुख चॉल में और सनी मॉल में

आईएएनएस की रिपोर्ट की मानें तो सनी लियोनी अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। जब सनी से पूछा गया कि क्या आपकी परिवार बढ़ाने को लेकर कोई योजना है, तो उन्होंने कहा, 'देखिए अगर मैं ऐसा कहूं कि मैं अपने परिवार के बारे में नहीं सोचती, तो यह बिल्कुल गलत होगा। दरअसल, मैं अभी शारीरिक तौर पर अभी प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं हूं। मैं बच्चे चाहती तो हूं, लेकिन फिलहाल एक साल तक मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।'

हालांकि सनी लियोन इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें वह शारीरिक रूप से क्यों प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं हैं। क्या सनी लियोन को कोई शारीरिक परेशानी है या फिर बॉलीवुड में कदम जमाने में वह इन दिनों बहुत व्यस्त हैं।

सनी लियोन बोलीं- हां, मैं एक पॉर्न स्टार थी...

बता दें कि हिंदी फिल्म जगत में पांव जमाने के लिए सनी लियोन इन दिनों अपने पति डेनियल की भी काफी मदद कर रही हैं। वैसे सनी कहती हैं कि पति को किसी तरह की सलाह देना नहीं चाहतीं। वह चाहतीं हैं कि डेनियल अपने अनुभवों के बल पर सब सीखे, लेकिन उन्हें वह प्रोत्साहित जरूर करती रहती हैं।

सनी लियोन इन दिनों अपनी अगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी।

इस फिल्म में सनी लियोन की जिंदगी के खुलेंगे राज!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।