विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म में सनी लियोन की जिंदगी के खुलेंगे राज!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2015 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 12:20 PM (IST)

जल्‍द ही सनी लियोन की जिंदगी के सभी पहलू लोगों के सामने आ जाएंगे। सनी लियोन की कहानी डाक्यूमेंट्री के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जल्द ही सनी लियोन की जिंदगी के सभी पहलू लोगों के सामने आ जाएंगे। सनी लियोन की कहानी डाक्यूमेंट्री के रूप में अगले साल अमेरिका में होने वाले सनडांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्ममेकर दीपा मेहता के भाई दिलीप मेहता सनी की कहानी से बहुत प्रभावित हैं। वे कहते हैं कि सनी लिओन के जीवन की कहानी बिलकुल बॉलीवुड फिल्मों-सी रही है। उन्होंने सनी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई है जिसका प्रदर्शन अगले साल सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा।

सनी लियोन ने बनाया मुंबई को अपना दूसरा घर
सनी के पति डेनियल वेबर ने बताया, 'डाक्यूमेंट्री में सनी और मेरे जीवन के किस्सों को लिया गया है। इसके लिए दिलीप मेहता के साथ हमने 18 महीने शूटिंग की। अब एडिटिंग जारी है। डाक्यूमेंट्री साल 2016 में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होगी।`

दिलीप कहते हैं, 'सनी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। कनाडा में सिक्ख माता-पिता के घर जन्म हुआ। इसके बाद सनी बाल चिकित्सा नर्स बनने की पढ़ाई कर रही थीं तभी उसके क्लासमेट ने उसे एक 'लैड्स'मैगजीन के फोटोग्राफर से मिलवाया। इसके बाद वो पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में चली गईं।

एक दशक तक पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद सनी लिओनी ने साल 2011 में रिअलिटी शो में हिस्सा लिया। महेश भट्ट ने उन्हें नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा। सनी ने पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

लोगों का प्यार मिलने से सनी लियोन हैं बेहद खुश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।