विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज संजय दत्त के लिए होगी 'पीके' की स्पेशल स्क्रीनिंग

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 25 Dec 2014 10:23 AM (IST)

संजय दत्त बुधवार को 14 दिनों की फरलो की छुट्टी पर जेल से बाहर आ गए। वो आज क्रिसमस के दिन एक स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पीके' देखेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त बुधवार को 14 दिनों की फरलो की छुट्टी पर जेल से बाहर आ गए। वो आज क्रिसमस के दिन एक स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पीके' देखेंगे।

रणबीर नहीं, इनके साथ डेट पर गईं दीपिका!

'पीके' में खास किरदार में नज़र आए संजय आज पहली बार फिल्म देखेंगे। फिल्म की प्रोडक्शन टीम की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, 'इससे पहले उन्होंने फिल्म का कोई कट नहीं देखा है। वो फिल्म के प्रमोशन का भी हिस्सा नहीं बन सके। अब जब वो बाहर आ गए हैं, तो वो सांताक्रूज के एक प्रीव्यू थिएटर में पूरी कास्ट और क्रू के साथ फिल्म देखेंगे।'

कोहली को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा अनुष्का का साथ, लेकिन...

आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर 'पीके' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। 2013 में संजय दत्त को मुंबई सीरियल बम धमाकों के दौरान गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का दोषी पाया गया था। एक्टर फिलहाल यरवदा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं।

दीवारों पर नहीं चिपकाए जाएंगे इस फिल्म के पोस्टर