विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा बेदी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 19 Dec 2014 11:54 AM (IST)

रामानंद सागर की पोती मीनाक्षी और पूजा बेदी के बीच हुए झगड़े के करीब दो हफ्ते बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीनाक्षी की बेटी साक्षी और पूजा बेदी की बेटी के बीच एक पब

News Article Hero Image

मुंबई। रामानंद सागर की पोती मीनाक्षी और पूजा बेदी के बीच हुए झगड़े के करीब दो हफ्ते बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूजा बेदी और रामानंद सागर की पौती में हुआ विवाद

मीनाक्षी की बेटी साक्षी और पूजा बेदी की बेटी के बीच एक पब में झगड़ा हो गया था जिसके बाद दोनों की मां ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में नया मोड़ गुरूवार को आया जब पुलिस ने पूजा बेदी के खिलाफ भी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अब्यूज (पोस्को) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इससे पहले मीनाक्षी पर भी ये एक्ट लगाया गया था। मीनाक्षी पर आईपीसी की धारा 500, 506 और 509 के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ेंः पूजा भट्ट ने बताया, क्यों लेना पड़ा तलाक

पूजा बेदी का आरोप था कि दूसरे पक्ष के सभी लोग नशे में धुत थे और उन्होंने उनकी बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें की थी। जबकि मीनाक्षी का आरोप है कि बेदी की बेटी उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। उन्होंने कहा था कि पब में हुआ झगड़ा लंबे समय से चली आ रही लड़ाई का नतीजा था।

पढ़ेंः पूजा भट्ट की दो फिल्मों में नज़र आएंगी डिआंड्रा