विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट ने बताया, क्‍यों लेना पड़ा तलाक

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 10 Dec 2014 01:36 PM (IST)

हाल ही में पूजा भट्ट ने टि्वटर पर अपनी पति मुनीष मखीजा से अलग होने की घोषणा की थी और अब उन्हें इसे परेशानी में आई शादी का दर्दभरा लेकिन व्यावहारिक समाधान बताया है।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में पूजा भट्ट ने टि्वटर पर अपनी पति मुनीष मखीजा से अलग होने की घोषणा की थी और अब उन्हें इसे परेशानी में आई शादी का दर्दभरा लेकिन व्यावहारिक समाधान बताया है।

पूजा ने कहा ' हम दोनों एक झूठ को जीने के लिए एक सम्मानजनक रिश्ता शेयर करते हैं। अब मुझे लगता है कि हम वैवाहिक जीवन में आनंद ले रहे हैं लोगों की तुलना में अलग रहकर ज्यादा साथ महसूस कर रहे हैं।'

उन्होंने इस घोषणा के लिए टि्वटर को माध्यम बनाने के बारे में कहा 'मैंने अपनी शादी के स्टेट्स की घोषणा करने के लिए यह माध्यम चुना क्योंकि मैं अपने प्रशंसकों और शुभ-चिन्तकों को सच बताना चाहती थी। मुन्ना और मैं दोनों ही मीडिया को कभी भी सच को झूठलाने या शादी के बारे में गलत चीजें पेश करने का विशेषाधिकार नहीं देंगे। हम दुनिया को हमारे बारे में सच बताएंगे।'

पूजा शादी के अंत के साथ मुनीष से रिश्ते का अंत नहीं मानती। वे कहती हैं 'हर अंत के साथ एक अंतर्निहित शुरुआत है। मौत, वास्तव में, जीवन हैं।'

पढ़ें: पूजा भट्ट की कैबरे गर्ल बनेगी ये सेक्सी हीरोइन

पढ़ें: इस साल के सबसे बकवास फिल्मी डायलॉग