विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक की अर्जी के बाद सुजैन ने की अर्जुन रामपाल संग पार्टी

By Edited By:
Updated: Sun, 04 May 2014 09:28 AM (IST)

अपने पति अभिनेता रितिक रोशन से अलग होने के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद सुजैन खान को अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ पार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने पति अभिनेता रितिक रोशन से अलग होने के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद सुजैन खान को अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। पार्टी में सुजैन सेलेब्रिटी शेफ विकी रतनानी के साथ पहुंची थीं और काफी खुश नजर आ रही थीं।

रितिक और सुजैन दोनों के करीबी रहे अर्जुन को उनके तलाक की असली वजह समझा जा रहा है। हालांकि अर्जुन इन आरोपों से इंकार कर चुके हैं। रितिक और सुजैन ने चार महीने पहले अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। इस साल अक्टूबर में तलाक के बाद दोनों बच्चे सुजैन के साथ रहेंगे।

पढ़ें: तलाक की सुनवाई तक रितिक और सुजैन में से किसे मिली बच्चों की कस्टडी?

पढ़ें: इसलिए तलाक के बाद करीब आए सुजैन और रितिक