विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता प्रकाश राज ने अवार्ड वापसी के बयान पर दी सफाई

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 07:31 AM (IST)

प्रकाश राज ने अवार्ड वापसी के बवाल पर इस वीडियो में कहा है कि यह अवार्ड उन्होंने अपनी मेहनत से ...और पढ़ें

अभिनेता प्रकाश राज ने अवार्ड वापसी के बयान पर दी सफाई
अभिनेता प्रकाश राज ने अवार्ड वापसी के बयान पर दी सफाई

मुंबई। दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के नामी अभिनेता और कई नेशनल अवार्ड से सम्मानित प्रकाश राज ने पिछले महीने बेंगलुरु में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कड़ी टिप्पणी की है। गौरतलब है कि बीते पांच सितंबर को कर्नाटक में ‘लंकेश पत्रिके’ नाम की साप्ताहिक पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की बेंगलुरु स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में प्रकाश राज ने खुलकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने नेशनल अवार्ड को वापस करने के बारे में भी सोचने की बात कही। बाद में जब बवाल बढ़ा तो उन्होंने ट्विटर पर इस बाबत सफाई भी दी, जिसमें उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी। प्रकाश राज ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है, ‘’ये अहम नहीं है कि गौरी लंकेश को किसने मारा? अहम ये है कि गौरी की हत्या का जश्न किसने मनाया? जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिपण्णी की उसे पीएम मोदी फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें: आत्मकथा लिखना चाहते हैं आमिर ख़ान, लेकिन रख दी है एक बड़ी शर्त

पीएम मोदी के अलावा उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘’यूपी में मैं समझ नहीं पाता कि वो सीएम हैं या राजपुरोहित? मैं कन्फ्यूज्ड हूं।’’ बहरहाल, प्रकाश राज ने अवार्ड वापसी के बवाल पर इस वीडियो में कहा है, "भारत का नागरिक होने के नाते मैं बस अपने प्रधानमंत्री से उनकी खामोशी पर बात करना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि आपकी चुप्पी मुझे ठेस पहुंचाती है और मेरे पास ये कहने का अधिकार है, लेकिन ये जो ख़बरें चल रही हैं कि प्रकाश राज अपने अवॉर्ड लौटाना चाहता है ये सरासर ग़लत है। ''

यह भी पढ़ें: गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।