विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office आज से आ गई तुम्हारी सुलु, विद्या की आवाज़ तो ख़नकेगी...पर सिक्के

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 12:00 PM (IST)

विद्या बालन की इस साल आई फिल्म बेगम जान ने पहले दिन तीन करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन किया ...और पढ़ें

Box Office आज से आ गई तुम्हारी सुलु, विद्या की आवाज़ तो ख़नकेगी...पर सिक्के
Box Office आज से आ गई तुम्हारी सुलु, विद्या की आवाज़ तो ख़नकेगी...पर सिक्के

मुंबई। विद्या बालन बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं। अपने दम पर कई फिल्में हिट कराई हैं इसमें भी कोई शक नहीं लेकिन हाल के दिनों में विद्या का वो जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया, जिसके लिए वो जानी जाती हैं। इस हफ़्ते विद्या अपनी आवाज़ का दम दिखाने वाली हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म को लेकर क्या उम्मीदें हैं आइये एक नज़र डालते हैं।

बॉक्स ऑफ़िस पर आज यानि 17 नवंबर को छोटे और बड़े बजट की मिला कर छह फिल्में रिलीज़ होंगी। इनमें ज़रीन खान और क्रिकेटर श्रीसंत की अक्सर 2 , मुज़फ्फरनगर –द बर्निंग लव, दिल जो ना कह सके, शादी अभी बाकी है और पंचलैट। लेकिन आज हम विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु की बात करेंगे।

सुरेश त्रिवेणी निर्देशित तुम्हारी सुलु, एक मध्यमवर्गीय घरेलू कामकाजी महिला सुलोचना की कहानी है, जो अपने पति अशोक के साथ ख़ुश है। मस्त मौला सुलोचना यानि सुलु की ज़िंदगी का अगला सफ़र तब और ज़्यादा एक्साईटिंग हो जाता है जब उसे एक दिन रेडियो स्टेशन में आरे जे की नौकरी मिलती है। पर ये सब इतना साधारण नहीं होता। सुलु को नाईट रेडियो जॉकी बन कर रात के शो करने होते हैं और उसके बाद उसकी ज़िंदगी में बहुत कुछ होता है। सुलु, श्रीदेवी की तरह हवा हवाई भी करती है और रेडियो स्टेशन में बैठ कर सब्जियां भी काटती है। विद्या बालन आमतौर पर हल्के फुल्के रोल करना ज़्यादा पसंद करती हैं और ये रोल उन्हीं में से एक है। इस फिल्म में मानव कौल और नेहा धूपिया भी हैं। वैसे तुम्हारी सुलु के रिलीज़ डेट की कहानी बड़ी उलझाऊ रही है। फिल्म को सबसे पहले एक दिसंबर को रिलीज़ करना तय किया गया था लेकिन पद्मावती की घोषणा होने के बाद डेट बदल कर पहले 24 नवंबर की गई और बाद में 17 नवंबर। सेंसर बोर्ड को ये फिल्म बेहद साफ़ सुथरी लगी है और इस कारण करीब दो घंटे 19 मिनिट की इस फिल्म को यू सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया। फिल्म का बजट प्रचार-प्रसार मिला कर करीब 20 करोड़ बताया जाता है और इसे देश भर में करीब एक हज़ार स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जाएगा। ट्रेड सर्किल के मुताबिक तुम्हारी सुलु को एक से तीन करोड़ के बीच की ओपनिंग मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:गोवा फिल्म फेस्टिवल से पहले बड़ा झटका, जूरी चीफ़ सुजॉय घोष का इस्तीफ़ा

विद्या बालन की इस साल आई फिल्म बेगम जान ने पहले दिन तीन करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन किया था जबकि पिछले साल आई कहानी 2 ने चार करोड़ 25 लाख रूपये का। हालांकि विद्या के करियर के लिए ये निराशाजनक रहा है कि हाल के वर्षों में कहानी 2 सहित हमारी अधूरी कहानी, बॉबी जासूस और एक अलबेला जैसी उनकी फिल्में पिटी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।