विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्नेंट शहनाज ट्रेजरीवाला ने पार्टी में शराब पीकर किया खूब हंगामा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 05:43 PM (IST)

जानीमानी वीजे-एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने एक पार्टी में शराब पीकर खूब हंगामा किया और इस पर उनका एक वीडियो वायरल भी हो गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जानीमानी वीजे-एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने एक पार्टी में इतनी शराब पी ली कि उन्हें यह गुमान ही नहीं रहा कि वो किससे क्या बात कर रही हैं। आलम यह था कि शहनाज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को शादी के लिए किया प्रपोज

इस वीडियो में शहनाज पार्टी में यहां से वहां घूमती हुई दिख रही हैं। वो न सिर्फ खूब शराब पी रही हैं, बल्कि सीन भी क्रिएट करती दिख रही हैं। वो यहां लोगों से आपत्तिजनक बातें भी करती नजर आ रही हैं। शहनाज लोगों से यह तक कहते हुए सुनाई पड़ रही हैं कि क्या वो इस अजन्मे बच्चे के पिता हैं और इस बात से पार्टी में मौजूद लोग बहुत हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट ने मां और बहन के साथ की पार्टी, यह तस्वीर आई सामने

अब असल बात आपको बताते हैं। दरअसल, शहनाज प्रेग्नेंट तो हैं ही नहीं। वो तो केवल कुशन लगाकर लोगों के साथ मजाक भर कर रही हैं। उन्होंने यह अप्रैल फूल के मौके पर लोगों के साथ किया और शहनाज ने इस काम को बखूबी अंजाम भी दिया।