विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को शादी के लिए किया प्रपोज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 06:20 PM (IST)

फिल्मी गलियारों में एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म जगत में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के एक कदम से हलचल सी मच गई है। खबरों के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के मैच के बाद विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत की है। इन दोनों के बीच बातें तो पहले भी होती रही हैं, मगर इस बार अनुष्का ने विराट के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर सभी को हैरान कर दिया है।

ऐश्वर्या को किस करती आराध्या की यह खूबसूरत तस्वीर हुई वायरल

सेमीफाइनल में भारत हार गया था, मगर खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीता। बावजूद इसके विराट मैच के बाद बहुत समय तक अपसेट थे। विराट ने मैच में यादगार पारी खेली और एक विकेट भी लिया था। बस इस बात ने अनुष्का को प्रभावित किया। फिर क्या था। मैच खत्म होने के बाद अनुष्का ने विराट को फोन किया। इस दौरान बातचीत में अनुष्का ने विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बीती बातों को भुलाकर विराट ने भी यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

VIDEO: देखिए 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो जो है काफी मजेदार

यह सुनकर केवल विराट और अनुष्का के चेहरे पर ही मुस्कान नहीं थी, बल्कि टीम इंडिया में भी हर्ष की लहर थी। देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों शादी कब करते हैं। कारण कि कुछ ही दिनों में आईपीएल शुरू होना है, वहीं दूसरी तरफ अनुष्का भी फिलहाल दो फिल्मों में व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों कब ब्रेक लेते हैं, देखते हैं।

(सूचना- इस खबर को गंभीरता से न लें। आज अप्रैल फूल है। ऐसे में विराट और अनुष्का के फैन्स के लिए यह गुदगुदाती काल्पनिक खबर भर है।)

साभार-नई दुनिया