विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: कपिल शर्मा के नए शो का देखिए एक और मजेदार प्रोमो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 06:18 PM (IST)

लगता है 'द कपिल शर्मा शो' के मेकर्स फैंस की उत्सुकता बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। तभी तो अब इसका नया प्रोमो जारी कर दिया है, जो काफी मजेदार है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि कपिल शर्मा के फैंस को बेसब्री से उनके नए शो का इंतजार होगा। ऐसे में लगता है कि 'द कपिल शर्मा शो' के मेकर्स भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। तभी तो अब इसका नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें कपिल शर्मा बताते नजर आ रहे हैं कि इस शो के पहले एपिसोड का प्रसारण 23 अप्रैल रात 9 बजे होगा।

ऐश्वर्या को किस करती आराध्या की यह खूबसूरत तस्वीर हुई वायरल

साथ ही 20 सेकेंड के इस प्रोमो अली असगर ब्लू कलर का विग लगाए हुए एक मैनेक्यू को देख कहते हैं, 'मर्द ऐसे लगते हैं औरत बनकर?' इस पर कपिल शर्मा उन्हें साड़ी थमा देते हैं। फिर अली उनसे पूछते हैं कि क्या यह उनके लिए है तो कपिल मना करते हुए कहते हैं पता चल जाएगा 23 अप्रैल को।


आपको बता दें कि हाल ही में इस शो से सुनील ग्रोवर का लुक सामने आ चुका है। वो इसमें लंबे सफेद बालों में नजर आए थे। हालांकि अब तक किसी भी कलाकार के किरदार के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसे में हमें भी यही कहना पड़ेगा कि इसके लिए 23 अप्रैल का इंतजार करें। वैसे इस शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की पूरी टीम होगी। सिर्फ बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना नजर नहीं आएंगी।