विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 03 May 2015 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 09:50 PM (IST)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को यहां आयोजित एक रंगारंग समारोह में 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। जाने-माने फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को यहां आयोजित एक रंगारंग समारोह में 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। जाने-माने फिल्म अभिनेता शशि कपूर को इस वर्ष का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। हालांकि वह बीमार होने के चलते खुद पुरस्कार लेने नहीं आ सके। अब मुंबई में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बालीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

इस वर्ष फीचर फिल्म की श्रेणी में 45 पुरस्कार व गैर फीचर फिल्म की श्रेणी में 21 पुरस्कार दिए गए हैं। समारोह में विजेताओं के साथ ही कई स्थानीय भाषाओं की फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। सुखविंदर सिंह को फिल्म हैदर के लिए श्रेष्ठ पुरुष पा‌र्श्व गायक व तमिल फिल्म सैवम के लिए उत्तरा उन्नीकृष्णन को श्रेष्ठ पा‌र्श्व गायिका का पुरस्कार मिला है।

पढ़ेंःशशि कपूर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करते समय भावुक हो गए अमिताभ

पढ़ेंः दादासाहब फाल्के पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे शशि कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।