विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस अभिनेत्री ने लिया पीएम मोदी का चैलेंज!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 03:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए स्वच्छ भारत अभियान के चैलेंज को अब प्रियंका चोपड़ा ने भी स्वीकार कर लिया है। प्रियंका इस अभियान से जुड़ गई हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्वच्छ भारत अभियान के दो टीजर शेयर किए हैं जिसमें वो कई लोगों और

News Article Hero Image

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए स्वच्छ भारत अभियान के चैलेंज को अब प्रियंका चोपड़ा ने भी स्वीकार कर लिया है। प्रियंका इस अभियान से जुड़ गई हैं।

प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्वच्छ भारत अभियान के दो टीजर शेयर किए हैं जिसमें वो कई लोगों और बच्चों के साथ मिलकर सफाई करती नज़र आ रही हैं। प्रियंका ने पहले टीजर के साथ ट्वीट किया, 'स्वच्छ भारत अभियान पूरा करके बहुत खुश हूं और इसे आपके साथ शेयर करके उतनी ही उत्साहित हूं।'

अभिनेत्री ने दूसरे टीजर के साथ लिखा, 'स्वच्छ भारत अभियान पर काम करना मेरे लिए आंखें खोलने वाला था।' प्रियंका इसकी पूरी वीडियो 24 नवंबर को सुबह 11 बजे शेयर करेंगी।

पीएम मोदी ने गांधी जयंति पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए 9 हस्तियों को सफाई के लिए नॉमिनेट किया था। इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी थी।

पढ़ेंः अर्पिता की शादी में एक-दूसरे को नज़रअंदाज करती रही प्रियंका और कट्रीना

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा खरीदना चाहती थी ये बंगला, कीमत जानकर चकरा जाएगा आपका सिर