विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच' में बनी हैं वो कैसी विलेन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:17 PM (IST)

'बेवॉच' प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म है, जिसमें वो एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। उन्‍हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्‍म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। 'क्वांटिको' के जरिए हॉलीवुड के छोटे पर्दे पर छाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच, जो अगले साल रिलीज होने जा रही है। इससे भी ज्यादा खास बात उनके फैंस के लिए ये होगी कि इस फिल्म में वो एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगी।

तस्वीरें : बताइए प्रियंका या परिणीति कौन ज्यादा जंच रही हैं देसी लुक में

वैसे प्रियंका 'बेवॉच' में एक टिपिकल विलेन नहीं बल्कि बेहद कूल विलेन की भूमिका में नजर आएंगी, जो चौंकाने वाली होगी। प्रियंका ने हाल में ट्विटर द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित एक ऑनलाइन चैट में खुद इसका खुलासा किया है। इस फिल्म में ड्वेन जॉन्सन और जैक एफ्रॉन जैसे हॉलीवुड स्टार भी हैं और यह मई 2017 में रिलीज होगी।

टीवी पर आ रही है 100 किलो की बहू, जो है ऐसी

प्रियंका ने इस फिल्म के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, 'यह फिल्म काफी फनी होगी। आप ड्वेन और जैक को साथ मिलाकर देखें, उन्हें देखने से ही फन टपकता है। अब इसकी आप स्लो मोशन में कल्पना करें। यह एक जबरदस्त फिल्म होगी। यह एक कॉमेडी है और फिल्म में विलेन चौंकाने वाली होगी।' प्रियंका को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें