विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्‍वीरें : बताइए प्रियंका या परिणीति कौन ज्‍यादा जंच रही हैं देसी लुक में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 01:05 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की तरह हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी साड़ी पहनकर 'देसी गर्ल' सॉन्‍ग पर ठुमके लगाए। अब तस्‍वीरें देखकर बताइए दोनों में से कौन ज्‍यादा जंच रहा है इस अवतार में।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया फिल्म 'दोस्ताना' का 'देसी गर्ल' सॉन्ग इतना पॉपुलर हुआ कि उनका यह नाम ही पड़ गया। हर कोई उन्हें देसी गर्ल कहकर पुकारने लगा। अब उनके इसी पॉपुलर अवतार को उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा ने एक कॉन्सर्ट के लिए अपनाया।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं लीजा हेडन की देखें ये बोल्ड तस्वीरें

परिणीति ने अमेरिका में चल रहे ड्रीम टीम टूर के दौरान 'देसी गर्ल' सॉन्ग पर ठुमके लगाए, वो भी बिल्कुल प्रियंका की तरह साड़ी पहनकर उनके ही देसी अंदाज में। इसके बाद परिणीति ने प्रियंका को टैग करते हुए यह ट्वीट किया और इसे असली 'देसी गर्ल' को ट्रिब्यूट किया। साथ में डांस करते हुए परिणीति की तस्वीर भी है।

परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''My tribute to the ultimate desi girl! Wearing that sari was empowering :) Mimi didi do you approve?? @priyankachopra''

अक्षय के लिए साड़ी पहनकर रवीना टंडन बनीं आलिया भट्ट और किया डांस, देखें वीडियो

परिणीति के इस ट्वीट का प्रियंका ने भी बेहद बिंदास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंनेे लिखा, ''Love it baby girl! It is so empowering being a desi girl!'' अब ये दोनों बहनें तो एक दूसरे की मुरीद नजर आ रही हैं। ऐसे में आप बताइए कि देसी लुक में परिणीति या प्रियंका में से कौन ज्यादा जंच रही हैं?

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां