यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रियंका चोपड़ा को सिर्फ इस काम के लिए चाहिए 'मर्द'
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। वह ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं है। लेकिन प्रियंका की मानें तो एक काम है, जिसके लिए उन्हें अपनी जिंदगी में मर्द की जरूर पड़ेगी।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक उनके नाम का ढंका बज रहा है। वह ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं है। लेकिन प्रियंका की मानें तो एक काम है, जिसके लिए उन्हें अपनी जिंदगी में मर्द की जरूर पड़ेगी।
अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप
हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका से जब पूछा गया कि आपने अंगुली में डायमंड रिंग पहन रखी है, क्या आपकी लाइफ में कोई आ गया है? इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, मेरी लाइफ में कोई मर्द तभी आएगा, जब मुझे प्यार होगा। इसके अलावा मुझे सिर्फ बच्चों के लिए एक मर्द की जरूरत पड़ेगी। अगर मेरी जिंदगी में कोई आता है, तो मैं खुद एक डायमंड रिंग खरीद लूंगी।'
WATCH: हिरानी की 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो हुआ रिलीज
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका ने काशीबाई का किरदार निभाया, जिसकी काफी तारीफ हुई। वहीं 'क्वांटिको' से उन्होंने अमेरिकन टीवी पर भी डेब्यू किया। इस सीरीज में भी उनके काम को काफी सराहा गया।

