विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अज़ान को लेकर प्रियंका ने कही थी ख़ूबसूरत बात, पुराना वीडियो हुआ वायरल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 04:06 PM (IST)

इस मुद्दे पर बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ भी बंट गए हैं। कुछ सोनू की बात को सही बता रहे हैं तो कुछ इसके ख़िलाफ़ हैं।

अज़ान को लेकर प्रियंका ने कही थी ख़ूबसूरत बात, पुराना वीडियो हुआ वायरल
अज़ान को लेकर प्रियंका ने कही थी ख़ूबसूरत बात, पुराना वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों को लेकर सोनू निगम के विवादित ट्वीट्स के बाद पश्चिम बंगाल के एक मौलवी ने सोनू का मुंडन करने वाले को 10 लाख रुपए ईनाम देने का फ़तवा जारी किया था। इस चुनौती का जवाब देने के लिए बुधवार को सोनू ने सेलिब्रटी हेयरड्रेसर आलिम हाकिम को अपने घर बुलवाकर अपना सिर शेव करवा लिया।

इस मुद्दे पर बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ भी बंट गए हैं। कुछ सोनू की बात को सही बता रहे हैं तो कुछ इसके ख़िलाफ़ हैं। इस बहसबाज़ी के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो अचानक इंटरनेट पर वायरल होने लगा है, जिसमें वो अज़ान को लेकर बात कर रही हैं। वीडियो में प्रियंका भोपाल में जय गंगाजल की शूटिंग के दौर को याद करते हुए कह रही हैं- ''शाम को पैकअप के बाद वो अज़ान सुनती थीं, जिससे शांति मिलती थी। प्रियंका का कहना था कि अज़ान उनके कानों को संगीत की तरह लगती है।'' 

ये भी पढ़ें: सोनू निगम के ख़िलाफ़ जारी हुआ फ़तवा, सुनील ग्रोवर ने किया बचाव

 

Photos: सोनू निगम ने मुंडवाया सिर, फ़तवे का दिया करारा जवाब