यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनू निगम के ख़िलाफ़ फ़तवा, सुनील ग्रोवर ने किया बचाव
सोनू के ख़िलाफ़ एक फ़तवा भी जारी किया गया है, जिसमें उनके सिर का मुंडन करवाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम देने का एलान किया गया है।

मुंबई। मस्जिद, मंदिर और गिरजाघरों में लाउडस्पीकरों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने वाले सिंगर सोनू निगम को कुछ लोगों का समर्थन मिल रहा है, तो कुछ लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। इस कंट्रोवर्सी के बीच सुनील ग्रोवर ने सोनू निगम को सपोर्ट किया है। ग्रोवर ने कहा है कि सोनू किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट नहीं पहुंचा सकते।
सोनू निगम ने ट्वीट करके धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का विरोध किया था और इसे जबरन धर्म थोपने वाला कहा था। सोनू ने इसे मज़हब से ज़्यादा गुंडागर्दी करार दिया था। सोनू के इन ट्वीट्स के बाद हंगामा मचा हुआ है। उन्हें हाथ देने वाले और टांग खींचने वाले बराबर की संख्या में हैं। साथ देने वालों में सुनील ग्रोवर भी हैं। सुनील ने ट्वीट करके सोनू के बारे में कहा है- मैं सोनू निगम सर को जानता हूं। वो किसी के मज़हबी जज़्बात को चोट नहीं पहुंचाएंगे। आइए, इसका ग़लत मतलब ना निकालें और धार्मिक रंग ना दें।
ये भी पढ़ें: सोनू निगम ने दी सफ़ाई, कहा- बात मुस्लिमों की नहीं लाउडस्पीकरों की है
I know @sonunigam sir he won't hurt anyone's religious sentiments ever. He respects all.Lets not misinterpret n give it a religious tinge.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 18, 2017
बताते चलें कि सोनू के ख़िलाफ़ एक फ़तवा भी जारी किया गया है, जिसमें उनके सिर का मुंडन करवाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम देने का एलान किया गया है। सोनू ने इस ख़बर को साझा करते हुए तंज कसा है और फ़तवा जारी करने वालों को चैलेंज किया है। सोनू ने ट्वीट किया है- आज 2 बजे आलिम (हाकिम आलिम) मेरे घर आएंगे और मेरा सिर शेव करेंगे। मौलवी साहब 10 लाख रुपए तैयार रखिए।
ये भी पढ़ें: सनी के बाद अब इस लैला के साथ आ रहे हैं सुनील ग्रोवर
Today at 2pm Aalim will come to my place, and shave my head. Keep your 10 lakhs ready Maulavi. https://t.co/5jyCmkt3pm
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 19, 2017
हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनके घर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं। सोनू इस मसले पर आज प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं। उधर, इंडस्ट्री में ही कुछ लोग ऐसे हैं, जो सोनू के ट्वीट्स की निंदा कर रहे हैं। इनमें पूजा भट्ट भी शामिल हैं। पूजा ने ट्वीट करके कहा- मैं रोज़ चर्च की घंटियों की आवाज़ और अज़ान की आवाज़ सुनकर जागती हूं। मैं अगरबत्ती जलाती हूं और भारतीयता को सलाम करती हूं।
ये भी पढ़ें: रवीना टंडन का सेंसर से सवाल, जब ए सर्टिफिकेट दिया तो कांट-छांट क्यों
I wake each morning to the sound of church bells & the Azaan in a quiet by-lane of Bandra.I light an aggarbatti & salute the spirit of India
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) April 18, 2017
सलमान ख़ान के क़रीबी संगीतकार वाज़िद ख़ान (साजिद-वाजिद वाले) ने सोनू निगम के ट्वीट्स पर दुख जताया। वाजिद ने ट्वीट करके कहा कि अपने प्यारे भाई सोनू निगम के ट्वीट्स में अज़ान और ग़ैर मुस्लिम जैसे शब्द देखकर में मैं आहत हूं। आपको जानता हूं इसलिए आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। हालांकि सोनू के स्पष्टीकरण के बाद वाजिद ने कहा- मैं अपनी आस्था और बतौर भारतीय पहचान पर गर्व करता हूं। अगर ये सिर्फ़ लाउडस्पीकर्स के बारे में था तो ये लाउडस्पीकर्स के बारे में ही रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: तो इसलिए शादी नहीं की आशा पारेख ने, कटी पतंग सी रही ज़िंदगी
I'm hurt as my dearest brother @sonunigam tweeted such words about #Azaan n not being a Muslim #Gundagiri knowing U never expected ths not U
— Wajid Khan (@wajidkhan7) April 17, 2017
Bhai @sonunigam I'm proud of my faith n my identity as an Indian.If it was abt loudspeakers then it should've been only abt loudspeaker 📢 😊
— Wajid Khan (@wajidkhan7) April 18, 2017

