विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी के बाद अब इस लैला को लेकर आ रहे हैं सुनील ग्रोवर

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 19 Apr 2017 08:36 AM (IST)

अब इससे यह बात तो स्पष्ट होती जा रही है कि सोनी टीवी सुनील के डॉ मशहूर गुलाटी किरदार को ...और पढ़ें

सनी के बाद अब इस लैला को लेकर आ रहे हैं सुनील ग्रोवर
सनी के बाद अब इस लैला को लेकर आ रहे हैं सुनील ग्रोवर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सुनील ग्रोवर हाल ही में सनी लियोनी के साथ क्रिकेट कमेंटरी करते नजर आये थे। अब नयी ख़बर यह है कि वह सोनी टीवी के शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में अपनी दस्तक देने वाले हैं और वह भी अपनी नयी लैला के साथ।

जी हां, सुनील ग्रोवर सबसे बड़ा कलाकार में डॉ मशहूर गुलाटी बन कर आ रहे हैं और इस बार उनके साथ लैला के रूप में अली असगर होंगे, जो कि नर्स लैला की भूमिका निभाने जा रहे हैं। दोनों शो में एक खास अपीयरेंस देंगे। डॉ मशहूर गुलाटी की शो में सरप्राइज एंट्री होने वाली है। खास बात यह रही कि मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान अपने फैन्स से फेसबुक लाइव होकर रूबरू हुए।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव जब आये अपने इस 'खास दोस्त' के साथ नज़र, देखें फ़ोटोज़  

एपिसोड में वह किस तरह पार्टिसिपेंट से रूबरू होंगे, यह दर्शकों के लिए मेकर्स ने सरप्राइज रखा है। लेकिन, खबर है कि सुनील के इस एक्ट के लिए खासतौर से इस बार के एपिसोड लिखे गये हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने सबका जम कर मनोरंजन भी किया है। यह पहला मौका है, जब अली कपिल-सुनील विवाद के बाद किसी शो का हिस्सा बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखीं क्या आपने, हुबहू श्रीदेवी लग रही हैं

अब इससे यह बात तो स्पष्ट होती जा रही है कि सोनी टीवी सुनील के डॉ मशहूर गुलाटी किरदार को मशहूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा और फिलहाल सुनील के कपिल शर्मा के शो में वापसी की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।