विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा को शर्म आ गई जब वो गईं इन कपड़ों में सबके सामने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 20 May 2017 05:11 PM (IST)

प्रियंका ने इंटरनेशनल फोरम पर टीवी शो क्वांटिको से इंट्री की थी और इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है , जिसमें भी प्रियंका का अहम् रोल होगा।

प्रियंका चोपड़ा को शर्म आ गई जब वो गईं इन कपड़ों में सबके सामने
प्रियंका चोपड़ा को शर्म आ गई जब वो गईं इन कपड़ों में सबके सामने

मुंबई। अभी हाल ही में मियामी में समंदर किनारे आई प्रियंका चोपड़ा की बिकिनी वाली तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। ये लोगों के लिए पी सी का चौंकाने वाला अवतार था। प्रियंका ने कहा है कि ऐसा करते वक्त उन्हें थोड़ी सी शर्म महसूस हो रही थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रियंका ने एक विदेशी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि बाथ सूट में जब वो शीशे के सामने खड़ी हुई तो उन्होंने खुद को सेक्सी पाया लेकिन जैसे वो बीच पर गईं कहानी बदल गई। वो तब थोड़ा शाई फील कर रहीं थीं। हालांकि प्रियंका को लगता है कि जब वो पब्लिकली स्विम सूट में होती हैं तो उन्हें अच्छा लगता है और वो कॉंफिडेंट महसूस करती हैं। उस दिन बीच पर मौसम बेहद ख़ुशनुमा था। बड़ा मज़ा आया। दरअसल प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नज़र आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने कोई डायटिंग नहीं की क्योंकि वो एक हाई-फैशन लड़की का किरदार निभा रही थीं। प्रियंका ने कहा " मैं वो एक ऑलिव खा कर डायट करने वाली लड़की नहीं हूं। मुझे खाने से बेहद प्यार है। मैं कुछ भी खा सकती हूं जबकि बाकि सब जिम जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: जानिये हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम के पहले दिन की कमाई

 

प्रियंका ने इंटरनेशनल फोरम पर टीवी शो क्वांटिको से इंट्री की थी और इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है , जिसमें भी प्रियंका का अहम् रोल होगा।