विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लव लाइफ के खोले ये राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 05:21 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा का शाहिद कपूर, हरमन बावेजा जैसे एक्‍टर्स के साथ अफेयर सुर्खियों में रहा है। एक शादीशुदा एक्‍टर के साथ भी उनके रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई थी।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस, पीटीआई। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो काफी अच्छे दौर से गुजर रही हैं। मगर अपनी पर्सनल लाइफ में वो फिलहाल 'सिंगल' हैं। ऐसा भी नहीं है कि उनका किसी के साथ अफेयर नहीं रहा है, मगर यह बातें अतीत का हिस्सा हो चुकी हैं। वैसे प्रियंका कभी भी अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बोलती नजर नहीं आई हैं, मगर 'इनस्टाइल' मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ीं काफी बातें की हैं।

इस शर्त पर पाइए रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का फ्री टिकट

आपको शायद प्रियंका की इस बात पर यकीन ना हों, मगर उन्होंने बताया कि वो कभी किसी के साथ डेट पर नहींं गईं। हां, यह जरूर स्वीकार किया कि वो हमेशा रिलेशनशिप में रहीं। प्रियंका के मुताबिक, किसी के भी साथ डेट पर जाने का कॉन्सेप्ट भारत में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अलग है। आप किसी को पसंद करते हैं, आप एक दूसरे को आकर्षित करते हैं, आप एक रिलेशनशिप में आते हैं. आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं। जबकि डेटिंग की जवाबदेही नहीं होती है। मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाउंगी।'

शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती!

आपको बता दें कि प्रियंका का शाहिद कपूर, हरमन बावेजा जैसे एक्टर्स के साथ अफेयर सुर्खियों में रहा है। एक शादीशुदा एक्टर के साथ भी प्रियंका के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई थी। हालांकि ये बीते बातें हो चुकी हैं। फिलहाल प्रियंका अपनेे अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। वहीं प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी अगले साल की शुरुआत में रिलीज को तैयार होगी।

अंकिता लोखंडे को मिला बड़ा ब्रेक, इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार!