विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी जान देने की कोशिश, पूर्व मैनेजर का खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 Apr 2016 10:43 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी द्वारा किए गए सुसाइड के बीच प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर ने उनको लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक तरफ जहां टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड से पूरा फिल्म व टीवी इंडस्ट्री सकते में है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है और किया उनके मैनेजर रह चुके प्रकाश जाजू ने। जी हां, उनके मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने संषर्ष के दिनों में सुसाइड करने की कोशिश की थी, वो भी एक नहीं बल्कि दो-तीन बार। प्रकाश जाजू ने एक के बाद कई ट्वीट कर इस बारे में खुलासा किया है।

प्रत्यूषा की मौत से एक रात पहले हुई थी पार्टी

आज भले ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाईं प्रियंका एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और दुनिया भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं, मगर प्रकाश जाजू के मुताबिक, किसी समय में वो अंदर से बेहद कमजोर थीं। कई ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया, 'प्रियंका आज भले ही बहुत मजबूत दिखती हों, मगर संघर्ष के दिनों में वो बेहद कमजाेर थीं। उन्होंने दो-तीन बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी, मगर मैंने उन्हें हर बार जैसे-तैसे रोका।'

प्रकाश जाजू ने प्रियंका के कथित ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट का भी जिक्र किया और दोनों के रिश्ते के बारे में कहा कि उनकी आपस में बहुत लड़ाइयां हुआ करती थीं और प्रियंका परेशाान होकर उन्हें आधी रात को भी फोन किया करती थीं। प्रकाश जाजू के मुताबिक, एक बार असीम से लड़ाई के बाद प्रियंका सुसाइड करने के लिए मुंबई के वसई इलाके में पहुंच गईं और उन्होंने किसी तरह ऐसा नहीं करने के लिए प्रियंका को मनाया।

नम आंखों से प्रत्यूषा को लाल जाेड़े में दी गई आखिरी विदाई

प्रकाश जाजू ने एक ट्वीट में बताया कि प्रियंका, असीम की मां के बेहद करीब थीं और 2002 में उनकी मां की मौत के बाद इतनी टूट गईं कि एक अपार्टमेंट से कूद कर जान देने की कोशिश की। इसके बाद प्रियंका को तब तक कुर्सी से बांधकर रखा गया, जब तक उनके फ्लैट की खिड़कियों पर लोहे के ग्रिल नहीं लगाए गए।

प्रकाश जाजू के एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ज्यादातर लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृति होती है। आपको बता दें कि प्रियंका और प्रकाश जाजू के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। किसी मतभेद को लेकर प्रियंका ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। 2008 में प्रियंका के पिता ने उनके खिलाफ अपनी बेटी की निजता का हनन करने के लिए केस भी दर्ज कराया था। इस पर प्रकाश जाजू को 67 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वो पहले भी प्रियंका से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं।