विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रत्यूषा की मौत से एक रात पहले हुई थी पार्टी, जानिए उस रात का सच

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 03 Apr 2016 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2016 01:21 PM (IST)

मौत से एक रात पहले प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ पार्टी की थी। उस पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बालिका वधु' की 'आनंदी' यानि प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। टीवी चैनलों के मुताबिक, मौत से एक रात पहले प्रत्यूषा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ पार्टी की थी। उस पार्टी में एक अन्य महिला भी मौजूद थी, जो राहुल की करीबी बताई जाती है।

नम आंखों से प्रत्यूषा को लाल जोड़े में दी गई आखिरी विदाई

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पार्टी में तीनोंं ने शराब भी पी थी। सुबह होते-होते राहुल उक्त महिला के साथ चर्च चले गए। इसके बाद प्रत्यूषा ने एक बार फिर शराब पी।

बहरहाल, राहुल से पूछताछ जारी है। उन्होंने मीडिया के सामने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। पुलिस उक्त महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। रविवार को भी कुछ अन्य लोगों से पूछताछ होगी।

ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता का आरोप, अपने परिवार के कारण तनाव में थीं प्रत्यूषा

इससे पहले शनिवार को प्रत्यूषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें वही लाल जोड़ा पहनाया गया, जो उन्होंने राहुल के साथ अपनी शादी के लिए डिजाइन करवाया था। उन्होंने पिछले महीने अपने डिजायनर मित्र रोहित वर्मा को शादी का जोड़ा बनाने को कहा था।

रिश्तों को लेकर था तनाव

बॉलीवुड अभिनेत्री और आयटम गर्ल राखी सावंत ने कहा है कि प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों को लेकर तनाव में थीं। उन्होंने कहा कि वह एक जिंदादिल इंसान थीं और उनके बड़े सपने थे, लेकिन वह राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी को लेकर तनाव में थीं। वो राहुल के साथ अपने खुद के रिश्ते को लेकर भी अपसेट थीं।

दम घुटने से हुई मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रत्यूषा की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। इसके अलावा उनके गले के पास फंदा लगाने से बने निशान भी पाए गए हैं। शुक्रवार को उनको अपने फ्लैट में फंदे से लटका पाया गया था।

सिद्धार्थ अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने उनके शव का तीन घंटे से अधिक समय तक पोस्टमार्टम किया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसके नतीजे आने के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।