विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर आप भी चाहेंगे पूरी हो जाए उनकी यह विश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 18 Jul 2016 01:08 PM (IST)

मौजूदा समय प्रियंका चोपड़ा का है, वो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। मगर उनकी एक विश है, जिसे आप भी चाहेंगे कि पूरी हो जाए।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त हैं। वो 'बाजीराव मस्तानी' के बाद मार्च में आई बॉलीवुड फिल्म 'गंगाजल' में दिखी थींं। अब वो बॉलीवुड में वापसी की प्लानिंग कर रही हैं। आज उनका बर्थडे है तो चलिए आपको बताते हैं उनकी इस प्लानिंग के बारे में। अब आपको यह तो पता ही होगा कि संजय लीला भंसाली उन्हें कितना पसंद करते हैं, मगर इस बात की भनक नहीं होगी कि प्रियंका भी उनसे उतना ही प्रभावित हैं। तभी तो वो भंसाली की फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में लौटना चाहती हैं।

प्रेग्नेंट करीना कपूर का साफ दिखने लगा है बेबी बंप, देखें तस्वीरें

'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल प्रियंका अमेरिका में हैं और अपने हाॅलीवुड शो 'क्वांटिको' में व्यस्त हैं, मगर फिर भी वो लगातार भंसाली के संपर्क में हैं। एक सूत्र का कहना है कि जब प्रियंका हाल ही में अपने कुछ कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए भारत आई थीं, तब वो कुुछ फिल्मकारों से स्क्रिप्ट पढ़ने को लेकर मिली थीं। इनमें भंसाली भी शामिल हैं और लगता है उनकी स्टोरी अब भी प्रियंका के साथ है। वो 'क्वांटिको' की शूटिंग खत्म होते ही भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। हालांकि इसमें समय लग सकता है, क्योंकि भंसाली अपनी एक दूसरी फिल्म 'पद्मावती' पर काम शुरू करने वाले हैं और इसके लिए दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल हो गया है।

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का हुआ इतना बुरा हाल, कमाई जान चौंक जाएंगे आप

'पद्मावती' के लिए पहले प्रियंका के नाम की भी चर्चा हो रही थी, मगर यह फिल्म फाइनली दीपिका को मिल गई। भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में दोनों हीरोइनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि इस बारे में अभी प्रियंका से संपर्क नहीं हो सका, मगर उनके एक करीबी सूत्र ने इस बात की जरूर पुष्टि की कि वो भंसाली के संपर्क में हैं। वैसे अब तक प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। उनके बर्थडे पर कामना करते हैं कि उनकी यह विश पूरी हो जाए।

तो इन चीजों से लगता है बॉलीवुड स्टार्स से डर, देखे तस्वीरें

...और सबके सामने ही रोने लगी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की हीरोइन