विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा खरीदना चाहती है यह बंगला, कीमत जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 17 Nov 2014 12:39 PM (IST)

यंका चोपड़ा वर्सोवा में दरिया महल बंगला खरीदना चाहती हैं लेकिन उन्हें अपने इस ड्रीम बंगले को खरीदने को पाने में समय लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि डील नहीं हो पाई है। समुद्र के सामने बने इस बंगले को अनोखे सात बंगलों में से एक बताया जाता

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा वर्सोवा में दरिया महल बंगला खरीदना चाहती हैं लेकिन उन्हें अपने इस ड्रीम बंगले को पाने में समय लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस बंगले की अभी तक डील नहीं हो पाई है। समुद्र के सामने बने इस बंगले को अनोखे सात बंगलों में से एक बताया जाता है, जिनकी वजह से इलाके का नाम पड़ा था।

इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया, 'कुछ आंतरिक परेशानियां थी और कई मुलाकातों के बावजूद पार्टियों ने उसी कीमत पर सेटलमेंट नहीं किया था।' इस बंगले को कई दशकों से शूटिंग के लिए किराये पर दिया जाता रहा है। इसे 1930 में बनाया गया था। इसे टेक्सटाइल व्यापारी माणिकलाल चुन्नीलाल चिनॉय ने बनवाया था।

बताया जाता है कि उनके ही वारिस के पास है जो इस मामले की जानकारी किसी तक नहीं पहुंचाना चाहते। वो चाहते हैं कि ये संपत्ति उनके परिवार के पास ही रहे। इस बंगले में 15 बेडरूम हैं और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया, 'प्रियंका माणिकलाल के पोते हरीष चिनॉय से मिली थी।' अभिनेत्री इस बंगले को अपना घर बनाना चाहती हैं क्योंकि यहां बहुत प्रिवसी है। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका जुहू स्थित मयूर महल को खरीदने पर भी विचार कर रही हैं। इस बंगले को भी शूटिंग के लिए किराये पर दिया जाता है।

इससे पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने भी इस बंगले को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई।

देखें: प्रियंका चोपड़ा के लिए मुसीबत बन गई इतनी टाइट ड्रेस

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी ने रुला दिया