विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका की दूसरी मराठी फ़िल्म 'काय रे रास्कला' के पोस्टर पर दो नारियल, क्या है राज़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 07:06 PM (IST)

इस पर फ़िल्म के कलाकारों की शक्ल नहीं दिखाई गई है, बल्कि उनके चेहरों की जगह नारियल रख दिए गए हैं। एक पर राजा लिखा है, तो दूसरे पर गुड्डू।

प्रियंका की दूसरी मराठी फ़िल्म 'काय रे रास्कला' के पोस्टर पर दो नारियल, क्या है राज़
प्रियंका की दूसरी मराठी फ़िल्म 'काय रे रास्कला' के पोस्टर पर दो नारियल, क्या है राज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की दूसरी मराठी फ़िल्म काय रे रास्कला का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। साथ ही फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी एनाउंस कर दी गयी है। 

प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि फ़िल्म 14 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। पोस्टर काफ़ी दिलचस्प है। इस पर फ़िल्म के कलाकारों की शक्ल नहीं दिखाई गई है, बल्कि उनके चेहरों की जगह नारियल रख दिए गए हैं। एक पर राजा लिखा है, तो दूसरे पर गुड्डू। काय रे रास्कला को आई गिरीधरन स्वामी ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में सुप्रिया पठारे, गौरव घाटनेकर, निखिल रत्नपारखी, अक्षर कोठारी और भाग्यश्री मोठे अहम किरदारों में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: अपनी बारात में नाच रहे दूल्हा अक्षय कुमार और कह रहे- नो टॉयलेट, नो ब्राइड

बताते चलें कि आज (10 जून) प्रियंका के डैडी डॉ. अशोक चोपड़ा की पुण्य तिथि भी है, जिन्हें याद करते हुए प्रियंका ने उनकी तस्वीर शेयर की है। 

यह भी पढ़ें: Short Term Affairs- रिलीज़ से पहले राब्ता, रिलीज़ के बाद ख़त्म वास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।