विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका बनी फैंस की पहली पसंद, ट्विटर पर दीपिका को पछाड़ा

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 12:21 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 Sep 2013 02:00 PM (GMT+05:30)

भले ही दीपिका पादुकोण की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हो लेकिन अब भी वो प्रियंका चोपड़ा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भले ही दीपिका पादुकोण की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हो लेकिन अब भी वो प्रियंका चोपड़ा का मुकाबला नहीं पा रहीं। ट्विटर पर फैंस की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा ही हैं। ये साल प्रियंका के नाम ही माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने चर्चित रैपर पिटबुल के साथ एक आकर्षक वीडियो एल्बम शूट किया। इसके अलावा, उन्होंने हॉलीवुड फिल्म प्लेंस में अपनी आवाज भी दी है। इतना ही नहीं, प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म जंजीर के लिए भी पुरी तरह से तैयार हैं।

पढ़ें: दीपिका बनी 180 करोड़ क्लब की क्वीन

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर प्रियंका का कोई मुकाबला नहीं है। ट्विटर पर 4,041,756 फैंस के साथ बॉलीवुड कलाकारों में प्रियंका चौथी सबसे ज्यादा पसंदीदा कलाकार बन गई हैं। प्रियंका ने दीपिका समेत सभी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका पादुकोण 3,495,685 फैंस के साथ छठे स्थान पर हैं।

पढ़ें: क्यूं नम हो गई प्रियंका की आंखें?

हालांकि, यह चौकाने वाली बात जरूर है, क्योंकि दीपिका पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने तीन हिट फिल्मों के साथ (रेस 2, चेन्नई एक्सप्रेस और ये जवानी है दिवानी) बॉक्स ऑफिस में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। ये जवानी है दिवानी और चेन्नई एक्सप्रेस दोनों से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बावजूद दीपिका को प्रियंका से कड़ा मुकाबला मिल रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।